• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Saturday, February 28, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

मंत्रालय ने विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई करने वाले खिलाड़ियों को विदेश में अभ्यास की मंजूरी दी

सितंबर में होने वाले विश्व चैंपियनशिप से पहले यूरोप और अमेरिका में अभ्यास करेंगे। एमओसी की 157वीं बैठक में एथलेटिक्स को सबसे ज्यादा फायदा हुआ। एथलेटिक्स के लिए 86 लाख रुपये के प्रशिक्षण और प्रतियोगिता प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी है।

sports_master by sports_master
July 12, 2025
in एथलेटिक्स
0
मंत्रालय ने विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई करने वाले खिलाड़ियों को विदेश में अभ्यास की मंजूरी दी

नईदिल्ली।खेल मंत्रालय के मिशन ओलंपिक इकाई (एमओसी) ने मौजूदा भाला फेंक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा सहित विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई करने वाले भारतीय ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धा के खिलाड़ियों के पदक की संभावना को बढ़ाने के लिए लंबी अवधि के विदेशी प्रशिक्षण दौरों को मंजूरी दे दी है।

भारतीय खिलाड़ी सितंबर में होने वाले विश्व चैंपियनशिप से पहले यूरोप और अमेरिका में अभ्यास करेंगे। एमओसी की 157वीं बैठक में एथलेटिक्स को सबसे ज्यादा फायदा हुआ। एथलेटिक्स के लिए 86 लाख रुपये के प्रशिक्षण और प्रतियोगिता प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी है। इस राशि का एक बड़ा हिस्सा उन खिलाड़ियों के लिए निर्धारित किया गया है जिन्होंने 13 से 21 सितंबर तक तोक्यो में होने वाली प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया है।

नीरज चोपड़ा के नाम विश्व चैंपियनशिप के दो पदक है और 27 साल का यह खिलाड़ी एक बार फिर से भारत के लिए पदक की सबसे बड़ी उम्मीद होगा। वह 57 दिनों के लिए प्राग और चेक गणराज्य के निम्बार्क में प्रशिक्षण लेंगे। वह शुक्रवार रात अपने फिजियो ईशान मारवाह के साथ रवाना होंगे और पांच सितंबर तक यूरोपीय देश में रहेंगे।

इस पूरे प्रशिक्षण का खर्च 19 लाख रुपये आएगा। चोपड़ा ने 2022 में रजत और 2023 में स्वर्ण पदक जीता था। वह अंजू बॉबी जॉर्ज (2003 में लंबी कूद में कांस्य) के बाद इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के पोडियम पर पहुंचने वाले पहले भारतीय हैं। स्टीपलचेज खिलाड़ी अविनाश साबले, पारुल चौधरी और लंबी दूरी के धावक गुलबीर सिंह 15 जुलाई से तीन सितंबर तक कोलोराडो स्प्रिंग्स, लॉस एंजिल्स में प्रशिक्षण लेंगे। सरकार ने तीनों के प्रशिक्षण खर्च के लिए 41.29 लाख रुपये मंजूर किए हैं।

ये तीनों राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक हैं और उन्होंने मई में एशियाई चैंपियनशिप के दौरान अच्छा प्रदर्शन किया था। इसमें साबले ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि चौधरी ने महिलाओं की स्टीपलचेज और 5000 मीटर दौड़ में रजत पदक हासिल किया था। गुलवीर ने पुरुषों की 10,000 मीटर के साथ-साथ 5,000 मीटर स्पर्धा में भी स्वर्ण पदक हासिल किया था।

खेल मंत्रालय ने मध्यम दूरी के धावक अजय कुमार सरोज को शीर्ष खिलाड़ियों के साथ अभ्यास के लिए 10.32 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। उन्होंने 2023 में हांगझोऊ एशियाई खेलों में रजत पदक जीता था। पिछले साल का अधिकांश समय सरोज टखने की चोट से जूझते रहे थे। लंबी कूद के खिलाड़ी मुरली श्रीशंकर 19 जुलाई से 14 अगस्त तक यूरोप और मध्य एशिया (पुर्तगाल, स्पेन और कजाकिस्तान) में प्रतियोगिताओं के लिए जाएंगे, जिसके लिए सरकार ने 5.58 लाख रुपये मंजूर किए हैं।

महिला लंबी कूद की खिलाड़ी एंसी सोजन और शैली सिंह भी लंदन, बर्लिन और लॉजेन में होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए यूरोप में रहेंगी, जिस पर 9.21 लाख रुपये का खर्च आएगा। पैरा बैडमिंटन में 11 खिलाड़ी 22 से 26 जुलाई तक कार्डिफ में ब्रिटिश और आयरिश पैरा-बैडमिंटन चैंपियनशिप में प्रतिस्पर्धा करेंगे।

यह प्रतियोगिता अगले साल की शुरुआत में होने वाली विश्व पैरा-बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई करने के मामले में आवश्यक रैंकिंग अंक हासिल करने के लिए महत्वपूर्ण होगी। इस 11 सदस्यीय मजबूत टीम में नीतीश कुमार, मनोज सरकार और कृष्णा नागर जैसे खिलाड़ी शामिल होंगे। इस दल के साथ छह सहायक कर्मचारी भी जाएंगे। एमओसी ने इस समूह के लिए ₹44.26 लाख का बजट स्वीकृत किया है।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
सर्जरी के बाद वापसी के लिए तैयार है टीम इंडिया का सबसे तेज गेंदबाज

सर्जरी के बाद वापसी के लिए तैयार है टीम इंडिया का सबसे तेज गेंदबाज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us