• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Wednesday, April 22, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

शुरुआती झटके के बाद केएल राहुल ने संभाला भारत का मोर्चा

sports_master by sports_master
July 11, 2025
in क्रिकेट
0
शुरुआती झटके के बाद केएल राहुल ने संभाला भारत का मोर्चा
लंदन: भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स टेस्ट मैच के दूसरे दिन की समाप्ति हो गई है। दूसरे दिन के खेल के अंत तक भारतीय टीम ने बल्लेबाजी में 3 विकेट के नुकसान पर 145 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया के लिए दिन स्टंप्स होने तक केएल राहुल 53 रन और ऋषभ पंत 19 रन बनाकर नाबाद खड़े थे। इस तरह मेजबान इंग्लैंड के पास दूसरे दिन की समाप्ति तक 242 रनों की लीड बची हुई है। भारत की तरफ से आउट होने वाले तीन बल्लेबाजों में यशस्वी जायसवाल, करुण नायर और कप्तान शुभमन गिल हैं।

इससे पहले इंग्लैंड की टीम ने दूसरे दिन 4 विकेट के नुकसान पर 251 रनों से अपनी पारी को आगे बढ़ाया था। हालांकि, दूसरे सेशन के कुछ देर बाद ही इंग्लैंड की टीम 387 रन के स्कोर पर सिमट गई। भारत की तरफ से गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अपना पंजा खोला। इसके अलावा नीतीश कुमार रेड्डी और मोहम्मद सिराज ने भी दो-दो विकेट अपने नाम किए जबकि रविंद्र जडेजा के खाते में एक विकेट आया।

जसप्रीत बुमराह ने अपने खतरनाक स्पैल की बदौलत कपिल देव के विदेशी सरजमीं पर 12 बार पांच विकेट लेने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। बुमराह के अब तक टेस्ट में 15 बार पांच विकेट लेने का कारनामा दिखाया। उन्होंने यह उपलब्धि लगातार दो टेस्ट मैचों में हासिल की है जिसमें लीड्स के पांच विकेट भी शामिल हैं। जसप्रीत बुमराह ने लॉर्ड्स में टीम इंडिया के लिए 27 ओवर की गेंदबाजी की जिसमें उन्होंने 74 रन खर्च किए।

दिन की पहली गेंद पर जो रूट का शतक
इंग्लैंड के दिग्गज जो रूट (199 गेंदे में 104 रन) ने दिन की पहली ही गेंद पर चौका लगाकर अपना 9वां शतक जड़ा जो लॉर्ड्स में किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा सैकड़े हैं। इंग्लैंड ने दिन की शुरुआत चार विकेट पर 251 रन से की। लेकिन बुमराह के तीन विकेट झटकने से उसका स्कोर सात विकेट पर 271 रन हो गया था। बुमराह ने पहले घंटे में कप्तान बेन स्टोक्स (44), रूट (104) और क्रिस वोक्स (0) के विकेट झटके। जिसके बाद फॉर्म में चल रहे जैमी स्मिथ (56 गेंद में 51 रन) और कार्स (56 रन) ने आठवें विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी कर मेजबान टीम का स्कोर 350 रन के पार पहुंचाया। स्मिथ को इस दौरान जीवनदान भी मिला जब केएल राहुल ने मोहम्मद सिराज की गेंद पर फॉर्म में चल रहे इस विकेटकीपर बल्लेबाज का कैच छोड़ दिया।

स्टोक्स दिन में आउट होने वाले पहले बल्लेबाज रहे। बुमराह पर स्क्वायर कट लगाने के बाद अगली गेंद पर स्टोक्स बोल्ड हो गए। इस भारतीय तेज गेंदबाज की ‘राउंड द विकेट’ से डाली गयी खूबसूरत गेंद ऑफ स्टंप के ऊपर से जा टकराई और स्टोक्स सिर हिलाने के अलावा कुछ नहीं कर सके। दिन की पहली ही गेंद पर लॉर्ड्स में अपना रिकॉर्ड आठवां टेस्ट शतक पूरा करने वाले रूट अपनी पारी को आगे नहीं बढ़ा सके और बुमराह का दिन का दूसरा शिकार बने जिनकी गेंद उनके मिडिल स्टंप उखाड़ गई। यह 11वीं बार है जब बुमराह ने टेस्ट मैचों में इंग्लैंड के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज को आउट किया है। अगली ही गेंद पर वोक्स विकेट के पीछे कैच आउट हो गए।

गेंद को लेकर शुभमन और अंपायर में बहस
यह हैरानी भरा था कि शुभमन गिल लगभग 10 ओवर पुरानी दूसरी नई ड्यूक्स गेंद को बदलना चाहते थे। अंपायरों ने गिल का अनुरोध स्वीकार कर लिया था, लेकिन भारतीय खिलाड़ी बदली हुई गेंद से खुश नहीं थे। इसके कारण गिल और अंपायरों के बीच तीखी बहस हुई। इंग्लैंड ने शुरुआती घंटे में सात विकेट पर 307 रन बना लिए। इसके तुरंत बाद सत्र में दूसरी बार गेंद बदली गई जिससे इंग्लैंड में इस्तेमाल की जाने वाली गेंदों पर बहस और तेज हो गई।

 

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
Wimbledon: यानिक सिनर ने तोड़ा नोवाक जोकोविच का सपना

Wimbledon: यानिक सिनर ने तोड़ा नोवाक जोकोविच का सपना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us