• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

ऐसा ही रहा तो गौतम गंभीर पर लगेंगे सवालिया निशान

sports_master by sports_master
June 29, 2025
in क्रिकेट
0
ऐसा ही रहा तो गौतम गंभीर पर लगेंगे सवालिया निशान

नईदिल्ली।गौतम गंभीर के टीम इंडिया के हेड कोच बनने के बाद भारत का टेस्ट प्रारूप में प्रदर्शन ग्राफ काफी गिर गया है। गंभीर के कोच बनने के बाद भारत को एक के बाद एक हार मिल रही है।

पहले अपने घर में टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड के हाथों हार मिली और फिर टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया ने अपनी धरती पर पीट दिया और अब इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत की शुरुआत हार से ही हुई है।

टेस्ट में भारत के इस तरह के प्रदर्शन के बाद पूर्व भारतीय ओपनर आकाश चोपड़ा का मानना है कि अगर टीम इंडिया एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाती है तो गौतम गंभीर पर सवालिया निशान लग सकते हैं। आकाश ने आगे कहा कि गंभीर ने याचिकाकर्ताओं से जो भी मांग कि उन्हें वह सब कुछ दिया गया है और अब उन पर रिजल्ट देने का भारी दबाव है।

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि गौतम गंभीर पर काफी दबाव है जो बढ़ता जा रहा है। अगर आप टेस्ट क्रिकेट यानी रेड बॉल क्रिकेट में उनके प्रदर्शन को देखें तो उन्होंने बहुत अधिक मैच नहीं जीते हैं। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 2 जबकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक मैच जीता है। उनके रहते अब तक भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 3, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 जबकि इंग्लैंड के खिलाफ एक मैच गंवाया है।

आकाश ने कहा कि, सफेद गेंद वाली क्रिकेट में उनका प्रदर्शन अच्छा रहा है और टीम अच्छा खेल रही है लेकिन टेस्ट क्रिकेट में मुझे लगता है कि सवाल उठने वाले हैं। यही नहीं मुझे लगता है कि इस सीरीज पर काफी दबाव है। अगर ये सीरीज अच्छी नहीं जाती है तो भगवान ना करें मैं उम्मीद करता हूं कि ये अच्छी रहे। मैं चाहता हूं कि टीम इंडिया अच्छा प्रदर्शन करे, लेकिन अगर इंग्लैंड सीरीज बहुत अच्छी नहीं जाती है तो सवाल खड़े होंगे कि वे कहां जा रहे हैं और क्या कर रहे हैं।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
प्रैक्टिस सेशन के बीच Morne Morkel और Arshdeep Singh के बीच हुई फाइट

प्रैक्टिस सेशन के बीच Morne Morkel और Arshdeep Singh के बीच हुई फाइट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us