• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Tuesday, April 21, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

भारत लीड्स टेस्ट में 5 विकेट से हारा:फील्डर्स ने 9 कैच छोड़े, डकेट ने शतक लगाया

sports_master by sports_master
June 25, 2025
in क्रिकेट
0
भारत लीड्स टेस्ट में 5 विकेट से हारा:फील्डर्स ने 9 कैच छोड़े, डकेट ने शतक लगाया

भारतीय टीम एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के पहले टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ 5 विकेट से हार गई है। इसी के साथ टीम 5 मैचों की सीरीज में 0-1 से पिछड़ गई है। सीरीज का दूसरा मैच 2 जुलाई से बर्मिंघम में खेला जाएगा।
लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट स्टेडियम में मंगलवार को मुकाबले के आखिरी दिन इंग्लैंड को 350 रन बनाने थे, जिसे टीम ने 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। बेन डकेट ने 149 और जैक क्रॉली ने 65 रन की पारी खेली। बेन स्टोक्स ने 33 रन बनाए। भारत से शार्दूल ठाकुर और प्रसिद्ध कृष्णा को दो-दो विकेट।

भारत ने इंग्लिश टीम को 371 रन का टारगेट दिया था। पहली पारी में इंग्लैंड 465 और भारत 471 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत को पहली पारी में 6 रन की बढ़त मिली थी। मैच में भारतीय टीम से 9 कैच ड्रॉप हुए। टीम ने पहली पारी में 6 और दूसरी पारी में 3 कैच छोड़े।

हार के कई कारण

दोनो पारियों में फेल रहे करुण नायर
इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले टेस्ट मैच में टीम इंडिया की हार के सबसे बड़े विलेन में से एक करुण नायर रहे। लंबे समय बाद टीम इंडिया में वापसी करने वाले करुण नायर के पास बेहतरीन मौका था कि वह अपनी जगह को मजबूत करते, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। करुण नायर पहली पारी में अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे, जबकि दूसरी पारी में वह सिर्फ 20 रन बनाकर आउट हो गए। करुण नायर के बैटिंग में फ्लॉप में होने के कारण ही टीम इंडिया पहली पारी में 500 और दूसरी पारी में 400 रन के स्कोर तक नहीं पहुंच पाई।

रविंद्र जडेजा के कारण भी टीम इंडिया का काम हुआ खराब

रविंद्र जडेजा के कारण भी टीम इंडिया का काम हुआ खराब

हेडिंग्ले टेस्ट मैच में एकमात्र स्पिनर रहे रविंद्र जडेजा के कारण भी टीम इंडिया का काम खराब हुआ। जडेजा बैटिंग और बॉलिंग दोनों में बेअसर रहे। पहली पारी में जडेजा ने 23 ओवर की गेंदबाजी की और एक भी विकेट नहीं ले पाए। वहीं बल्लेबाजी की बात करें तो उन्होंने सिर्फ 11 रन बनाए थे। इसके अलावा दूसरी पारी की बात करें तो बैटिंग में उन्होंने 25 रन बनाए और बड़ी मुश्किल से वह एक विकेट लेने में सफल रहे। इस तरह टीम इंडिया की हार में जडेजा भी एक बड़े मुजरिम रहे।

मोहम्मद सिराज भी पूरी तरह से रहे फ्लॉप

मोहम्मद सिराज भी पूरी तरह से रहे फ्लॉप

हेडिंग्ले टेस्ट मैच में अगर किसी खिलाड़ी ने टीम इंडिया को सबसे ज्यादा निराश किया तो उसमें मोहम्मद सिराज का भी नाम शामिल है। मोहम्मद सिराज की गेंदबाजी बहुत ही औसत दर्जे की रही। पहली पारी में उन्होंने जरूर 2 विकेट लिए, लेकिन इसके लिए उन्होंने 122 रन खर्च किए। वहीं दूसरी पारी में उन्हें एक भी विकेट नहीं मिल पाया। इस तरह गेंदबाजी में सिराज का फ्लॉप होना भी टीम इंडिया की हार का एक बड़ा कारण रहा।

टीम इंडिया के शार्दुल ठाकुर भी कुछ नहीं कर पाए

टीम इंडिया के शार्दुल ठाकुर भी कुछ नहीं कर पाए

हेडिंग्ले टेस्ट मैच में नितीश कुमार रेड्डी को बेंच पर बिठा कर शार्दुल ठाकुर को मौका दिया गया था, लेकिन वह भी टीम के लिए किसी काम में नहीं आए। खास तौर से पहली पारी में तो वह बुरी तरह से फेल रहे। शार्दुल को भी गेंदबाजी में विकेट नहीं मिला था। वहीं बल्लेबाजी में वह सिर्फ 1 रन बना पाए थे। दूसरी पारी में हालांकि, अहम मौके पर जरूर दो विकेट लिए लेकिन इसके बावजूद टीम को जीत नहीं मिल पाई। यही कारण है कि शार्दुल भी हेडिंग्ले में मिली हार के एक मुजरिम रहे।

साई सुदर्शन के लिए टेस्ट डेब्यू नहीं रहा यादगार

साई सुदर्शन के लिए टेस्ट डेब्यू नहीं रहा यादगार

घरेलू क्रिकेट के बाद आईपीएल में अपनी बल्लेबाज से धूम मचाने वाले साई सुदर्शन भी डेब्यू में कमाल नहीं कर पाए। पहली पारी में तो उन्होंने अपना खाता भी नहीं खोला था। इसके बाद ऐसा लगा कि दूसरी पारी में वह कुछ कमाल कर पाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। दूसरी पारी में सुदर्शन 48 गेंद में सिर्फ 30 रन बनाकर आउट हो गए। यही कारण है कि टीम इंडिया की हार में सुदर्शन भी एक बड़े विलेन रहे

 

 

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
अब छोटी-छोटी चोट पर कन्कशन सब्स्टीट्यूट का कोई सोचेगा भी नहीं

अब छोटी-छोटी चोट पर कन्कशन सब्स्टीट्यूट का कोई सोचेगा भी नहीं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us