• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

इंडियन आइडल का सिंगर** *IPL में बना अंपायर**

sports_master by sports_master
May 7, 2025
in आईपीएल
0
इंडियन आइडल का सिंगर** *IPL में बना अंपायर**

*नईदिल्ली।* आईपीएल 2025 के बीच एक अंपायर फैंस के बीच काफी छाया हुआ है. दरअसल, ये अंपायर साल 2008 में बतौर सिंगर इंडियन आइडल जैसे बड़े टीवी रियलिटी शो में नजर आया था. अब वह क्रिकेट की सबसे बड़ी लीग में काम कर रहा है.
आईपीएल 2025 अब प्लेऑफ की ओर बढ़ रहा है. लीग स्टेज में अभी तक 55 मैच खेले जा चुके हैं. ये सीजन 25 मई तक खेला गया. इन सब के बीच एक अंपायर काफी सुर्खियां बटोर रहा है. ये उन उन सात नए अंपायरों में शामिल है, जिन्हें पहली बार आईपीएल के लिए चुना गया है. चौंकाने वाली बात ये है कि ये अंपायर पहले बतौर सिंगर काफी नाम कमा चुका है और इंडियन आइडल जैसे बड़े टीवी रियलिटी शो में अपनी छाप छोड़ चुका है. जब आईपीएल की शुरुआत हुई थी, तब ये अंपायर संगीत की दुनिया में अपनी पहचान बना रहा था. वहीं, 17 साल के बाद वह अब आईपीएल का हिस्सा है.
*आईपीएल 2025 के बीच *पाराशर जोशी* ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा हुआ है. पाराशर जोशी का आईपीएल तक का सफर काफी दिलचस्प रहा है. पाराशर जोशी पुणे के रहने वाले हैं. वे इंडियन आइडल के चौथे सीजन यानी साल 2008 में नजर आए थे. वे तब पियानो राउंड तक पहुंचे थे, इसके बाद शो से बाहर हो गए थे. इससे पहले उन्हें लगातार तीन साल रिजेक्शन झेलना पड़ा था. इसके साथ-साथ पाराशर जोशी क्रिकेट भी खेला करते थे. वे क्लब लेवल पर खेल चुके हैं. लेकिन कई सालों के बाद उन्होंने अंपायरिंग में अपनी किस्मत आजमाने का फैसला किया.
पाराशर जोशी ने *रणजी ट्रॉफी* और *दिलीप ट्रॉफी* जैसे घरेलू टूर्नामेंटों में अंपायर की भूमिका निभाई है. वह आईपीएल से पहले साल 2024 में महिला प्रीमियर लीग (WPL) में भी अंपायरिंग करते हुए नजर आए थे. वहीं, पाराशर को साल 2015 में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अंपायर पैनल में शामिल किया गया था. पाराशर जोशी अभी तक 9 फर्स्ट क्लास, 24 लिस्ट-ए और 30 टी20 मैचों में मैदानी अंपायर की भूमिका निभा चुके हैं. इसके अलावा 1 फर्स्ट क्लास, 1 लिस्ट-ए और 3 टी20 मैचों में वह टीवी अंपायर भी रहे हैं.

*CSK vs DC मैच से आईपीएल डेब्यू*
बतौर अंपायर पाराशर जोशी का आईपीएल डेब्यू 5 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए मुकाबले के साथ हुआ था. इससे पहले पहले साल 2024 में महिला प्रीमियर लीग के दौरान भी काफी वायरल हुए थे. तब फैंस ने उनकी तुलना क्रिकेटर श्रेयस अय्यर से की थी. दरअसल फैंस का मानना था कि उनकी शक्ल अय्यर से मिलती है. इतना ही नहीं, वह अभी भी अंपायरिंग के साथ-साथ बतौर सिंगर परफॉर्म करते हैं.

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
कोलकाता की मुट्ठी में था मैच, फिर इन 6 गेंदों में तबाह हो गई KKR, साबित हुआ मैच का टर्निंग पॉइंट

कोलकाता की मुट्ठी में था मैच, फिर इन 6 गेंदों में तबाह हो गई KKR, साबित हुआ मैच का टर्निंग पॉइंट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us