• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Monday, March 2, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

वैभव के शतक की मदद से जीता राजस्थान:गुजरात को 8 विकेट से हराया; IPL सेंचुरी लगाने वाले यंगेस्ट प्लेयर बने सूर्यवंशी

sports_master by sports_master
April 28, 2025
in आईपीएल
0
वैभव के शतक की मदद से जीता राजस्थान:गुजरात को 8 विकेट से हराया; IPL सेंचुरी लगाने वाले यंगेस्ट प्लेयर बने सूर्यवंशी

14 साल के वैभव सूर्यवंशी के शतक की मदद से राजस्थान रॉयल्स को IPL में लगातार 5 हार के बाद जीत मिली। टीम ने गुजरात टाइटंस को 8 विकेट से हराया। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान ने बॉलिंग चुनी। गुजरात ने 4 विकेट खोकर 209 रन बनाए। राजस्थान ने 2 विकेट के नुकसान पर 16वें ओवर में ही टारगेट हासिल कर लिया।

गुजरात से शुभमन गिल ने 84 और जोस बटलर ने 50 रन बनाए। राजस्थान से वैभव ने 101 और यशस्वी जायसवाल ने 70 रन बनाए। रियान पराग 32 रन बनाकर नॉटआउट रहे। महीश तीक्षणा को 2 विकेट मिले। वैभव IPL और टी-20 में फिफ्टी और सेंचुरी लगाने वाले सबसे युवा प्लेयर बने। उन्होंने 35 गेंद पर शतक लगाया, यह IPL में किसी भारतीय खिलाड़ी का सबसे कम गेंदों पर शतक है।

रियान पराग ने छक्का लगाकर जिताया

यशस्वी जायसवाल 70 रन बनाकर नॉटआउट रहे।
यशस्वी जायसवाल 70 रन बनाकर नॉटआउट रहे।

16वें ओवर की पांचवीं गेंद पर राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने वॉशिंगटन सुंदर के खिलाफ छक्का लगाया। इसी के साथ उन्होंने टीम को जीत दिला दी। रियान 32 रन बनाकर यशस्वी जायसवाल के साथ नॉटआउट रहे। यशस्वी ने 70 रन बनाए।

12वें ओवर में राजस्थान रॉयल्स ने पहला विकेट गंवाया। ओवर की पांचवीं बॉल प्रसिद्ध कृष्णा ने यॉर्कर फेंकी। वैभव सूर्यवंशी ने रूम बनाकर शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन बोल्ड हो गए। वे 101 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 7 चौके और 11 छक्के लगाए।

यशस्वी की फिफ्टी

यशस्वी जायसवाल ने 12वें ओवर में फिफ्टी पूरी कर ली। ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने प्रसिद्ध कृष्णा के खिलाफ चौका लगाया और 31 गेंद पर हाफ सेंचुरी पूरी कर ली। इसी ओवर में उन्होंने वैभव सूर्यवंशी के साथ 150 रन की पार्टनरशिप भी पूरी कर ली।

14 साल के वैभव ने 35 गेंद पर शतक लगाया

वैभव सूर्यवंशी IPL में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बने।
वैभव सूर्यवंशी IPL में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बने।

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 11वें ओवर में राशिद खान के खिलाफ छक्का लगाया और 35 गेंद पर अपना शतक पूरा कर लिया। वे IPL इतिहास में सेंचुरी लगाने वाले सबसे युवा प्लेयर बने। उन्होंने 18वें सीजन में सबसे कम गेंदों पर फिफ्टी भी लगाई। वे सबसे कम गेंदों पर शतक लगाने वाले भारतीय भी बने। उन्होंने प्रियांश आर्या का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 39 गेंदें ली थीं। ओवरऑल वैभव ने दूसरा सबसे तेज शतक लगाया। उनसे आगे क्रिस गेल हैं, जिन्होंने 30 गेंद पर शतक लगा रखा है।

 

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
वैभव के शतक की मदद से जीता राजस्थान:गुजरात को 8 विकेट से हराया; IPL सेंचुरी लगाने वाले यंगेस्ट प्लेयर बने सूर्यवंशी

जमीन बेची, दर दर भटके... पिता की कुर्बानियां और वैभव सूर्यवंशी की सफलता की कहानी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us