• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

केएल राहुल और संजीव गोयनका को लेकर अमित मिश्रा का बड़ा दावा

sports_master by sports_master
April 28, 2025
in आईपीएल
0
केएल राहुल और संजीव गोयनका को लेकर अमित मिश्रा का बड़ा दावा

नईदिल्ली।क्रिकेट फैंस के बीच आम धारणा है कि लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका बहुत सख्त हैं। आईपीएल 2025 के दौरान कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें गोयनका को मैदान पर मौजूदा कप्तान ऋषभ पंत के साथ बातचीत करते हुए देखा गया। पिछले साल गोयनका और केएल राहुल का वीडियो खूब वायरल हुआ था, जिसमें वह सनराइजर्स हैदराबाद से 10 विकेट से हारने के बाद तत्कालीन कप्तान पर बरसते हुए नजर आए।

राहुल तीन सीजन तक लखनऊ के कप्तान रहे। एलएसजी के पूर्व स्पिनर अमित मिश्रा ने राहुल की पोल खोली है।

अमित ने कहा कि राहुल एलएसीज में प्लेइंग इलेवन से लेकर प्लानिंग तक हर चीज खुद तय करते थे। वह किसी से ज्यादा चर्चा नहीं करते थे। अमित ने साथ ही गोयनका को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि गोयनका ने ड्रेसिंग रूम में आकर कभी ऊंचे लहजे में बात नहीं की और हमेशा पॉजिटिव रहे। बता दें कि, राहुल ने एलएसजी से अलग होने के बाद दिल्ली कैपिटल्स का दामन थामा। उन्हें डीसी ने आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में 14 करोड़ रुपये में खरीदा।

अमित ने क्रिकबज पर कहा कि, पिछले साल मैंने एलएसजी के कोच से बात की थी। उन्होंने मुझे बताया कि सारा काम कप्तान केएल राहुल कर रहे हैं। वहीं इलेवन बना रहे हैं, वही चेंज कर रहे हैं। सारी प्लानिंग वही कर रहे हैं। हालांकि, एलएसजी में इस साल मुझे वैसा नहीं लग रहा। जहीर खान बतौर मेंटॉर वहां गए हैं। मुझे लग रहा है कि अब सभी से बात की जा रही है। अगर आप देखें तो आपस में चर्चा हो रही है। बाहर भी बैठकर बात हो रही है। आप देखिए की पंत बाहर जहीर भाई से बात कर रहे हैं। मैंने देका कि हेड कोच जस्टिन लैंगर मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच से पहले दिग्वेश राठी से बात कर रहे थे। मुझे लग रहा है कि इस बार चर्चा के बाद फैसले लिए जा रहे हैं।

अमित मिश्रा ने आगे कहा कि, एलएसजी के मालिक की बात करें तो मुझे कभी ऐसा नहीं लगा कि वह बहुत ज्यादा इन्वॉल्व हैं। हां, वह जीत जरूर चाहते हैं। हम कई मैच हारे लेकिन उन्होंने कभी भी ड्रेसिंग रूम में आकर ऊंचे लहजे में बात नहीं की। उन्होंने गलत बात नहीं कही। वह हमेशा पॉजिटिव ही रहे। अमित ने पिछले सीजन में एलएसजी द्वारा एसआरएच के हाथों हार के बाद केएल राहुल और गोयनका के बीच हुई बातचीत का भी खुलासा किया। पूर्व स्पिनर ने कहा कि, हम कोलकाता और हैदराबाद में दो मैच बुरी तरह हारे थे। कोई भी मालिक होता है कि वह यही कहता है कि हर सभी रहे हैं लेकिन आप फाइट का जज्जबा तो दिखाइए। फाइट करके हारिए, कोई दिक्कत नहीं। यही बात हुई थी। लोगों ने मुझे बताया।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
IPL मैचों की संख्या 74 से 94 तक हो सकती है, बीसीसीआई कर रहा विचार

IPL मैचों की संख्या 74 से 94 तक हो सकती है, बीसीसीआई कर रहा विचार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us