*इंदौर* । *एमपी स्पोर्ट्स केयर और एमबी खालसा एजुकेशनल सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में* *26 मई से 12 जून तक** *अंतरराष्ट्रीय रात्रि कालीन टेनिस बॉल क्रिकेट स्पर्धा का खालसा स्टेडियम राजमोहल्ला पर आयोजन किया जा रहा है।*
** पत्रकार वार्ता में *एमपी स्पोर्ट्स केयर परिवार* के *श्री भागीरथ राठौर और श्री गोपाल मारबाल* ने बताया कि इस स्पर्धा में कुल *25 लाख रुपए के पुरस्कार रखे गए हैं* जिसमें *विजेता टीम को 11 लाख रुपए,* *उपविजेता टीम को ₹पांच लाख* और तीसरे और चौथे स्थान पर मतलब सेमीफाइनल में हारी हुई टीमों को *एक-एक लाख रुपए* दिए जाएंगे। *मैन ऑफ़ द सीरीज* को डेढ़ लाख रुपए एवं साथी सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज ,सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक को *50-50 हजार रुपए* के पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके अलावा सभी मैचों के *मैन ऑफ़ द मैच के पुरस्कार दिए जाएंगे* ।
पत्रकार वार्ता में मौजूद प्रतियोगिता के संरक्षक *रमेश मेंदोला जी* ने कहा, टूर्नामेंट जबरदस्त सफल रहे इसके लिए मेरी ओर से पूरा पूरा सहयोग रहेगा।
रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित करने में माहिर *श्री भागीरथ राठौर* ने कहा, इस बार प्रतियोगिता में श्रीलंका की टीम के साथ ही देश की चुनिंदा टीम में जैसे दिल्ली धमाका, रेड डेविल मुंबई, बालाजी क्लब राजकोट, चंडीगढ़ पंजाबी टाइगर, राज शक्ति क्लब सूरत ,डिंग डोंग क्लब पुणे, उमर 11 मुंबई ,केरल 11, जी स्टार कश्मीर सहित कुल 16 टीमों को प्रवेश दिया जाएगा। स्पर्धा **लीग कम नॉकआउट आधार* पर खेली जाएगी। पत्रकार वार्ता में मौजूद *राजेश मेहता ने* कहा स्पर्धा में सभी मैच राधिकालीन 10-10 ओवर के होंगे। मैचों का लाइव प्रसारण देश के नामी *यूट्यूब चैनल टेनिस क्रिकेट.इन* मुंबई के माध्यम से 10 कैमरों द्वारा किया जाएगा। स्पर्धा में टेनिस बॉल क्रिकेट के नामचीन खिलाड़ी करण अंबाला,कृष्ण सातपुले, जगत सरकार, मुन्ना शेख, अंकुर सिंह, योगेश पेनकर, बंटी पटेल, घी फरदीन काजी एवं मध्य प्रदेश के दिलीप बिंजवा आज ही अपने खेल का जौहर दिखाएंगे।
*स्पर्धा की शुरुआत* 26 मई से सिख समाज के टूर्नामेंट द्वारा की जाएगी। उसके बाद क्वालीफाइंग मैसेज शुरू होंगे। *श्री नीलेश नीमा* ने बताया इसमें से विजेता टीम को मुख्य टूर्नामेंट में प्रवेश दिया जाएगा *। 3 जून को मुख्य टूर्नामेंट रंगारंग कार्यक्रम के साथ शुरू होगा।*


