लखनऊ सुपर जायंट्स ने IPL 2025 के 13वें मैच में पंजाब किंग्स को 172 रन का टारगेट दिया है। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में पंजाब ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। लखनऊ ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 171 रन बना लिए।
पंजाब ने 12 ओवर के बाद दो विकेट के नुकसान पर 120 रन बना लिए हैं। श्रेयस अय्यर और नेहल वधेरा पिच पर हैं। दिग्वेश राठी ने प्रभसिमरन सिंह (69 रन) और प्रियांश आर्या (8 रन) को कैच आउट कराया। उन्होंने फिफ्टी पार्टनरशिप ब्रेक की।
लखनऊ से निकोलस पूरन ने 44, आयुष बडोनी ने 41 रन की पारियां खेलीं। ऐडन मार्करम ने 28 और अब्दुल समद ने 27 रन बनाए। अर्शदीप सिंह ने 3 विकेट झटके। लॉकी फर्ग्यूसन, ग्लेन मैक्सवेल, मार्को यानसन, और युजवेंद्र चहल को एक-एक विकेट मिल।

