• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Wednesday, April 22, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

डेथ ओवर्स में बेहतरीन बॉलिंग से जीती RCB:डिफेंडिंग चैंपियन KKR को 7 विकेट से IPL मैच हराया; क्रुणाल पंड्या को 3 विकेट

sports_master by sports_master
March 23, 2025
in क्रिकेट
0
डेथ ओवर्स में बेहतरीन बॉलिंग से जीती RCB:डिफेंडिंग चैंपियन KKR को 7 विकेट से IPL मैच हराया; क्रुणाल पंड्या को 3 विकेट

कोलकाता / रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने IPL-18 का ओपनिंग मैच जीत लिया। टीम ने डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) को 7 विकेट से हराया। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी KKR ने 8 विकेट खोकर 174 रन बनाए। RCB ने 16.2 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर टारगेट हासिल कर लिया।

बेंगलुरु से लेफ्ट आर्म स्पिनर क्रुणाल पंड्या ने 3 और पेसर जोश हेजलवुड ने 2 विकेट लिए। बैटिंग में विराट कोहली और फिल सॉल्ट ने फिफ्टी लगाई। कप्तान रजत पाटीदार ने 16 गेंद पर तेजी से 34 रन बनाए। कोलकाता से कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 56 और सुनील नरेन ने 44 रन बनाए।

RCB ने 3 साल बाद IPL में KKR को हराया। टीम ने 2022 में मुंबई के मैदान पर कोलकाता को आखिरी बार हराया था। इस बीच कोलकाता ने लगातार 4 मैचों में बेंगलुरु को हराया। KKR का अगला मैच 26 मार्च को गुवाहाटी में राजस्थान से होगा। वहीं RCB अब 28 मार्च को चेन्नई में CSK से भिड़ेगी।

प्लेयर ऑफ द मैच

लेफ्ट आर्म स्पिनर क्रुणाल पंड्या ने गेंदबाजी से RCB की वापसी कराई। 10 ओवर में 107 रन बना चुकी KKR ने अगले 5 ओवर में 3 विकेट गंवा दिए। तीनों विकेट क्रुणाल ने ही लिए। उन्होंने कप्तान अजिंक्य रहाणे को कैच कराया। वहीं वेंकटेश अय्यर और रिंकू सिंह को बोल्ड किया। उन्होंने महज 7.20 की इकोनॉमी से रन खर्च किए।

जीत के हीरो

  • जोश हेजलवुड: टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने उतरी RCB को हेजलवुड ने मजबूत शुरुआत दिलाई। उन्होंने पहले ही ओवर में क्विंटन डी कॉक को पवेलियन भेजा। 4 ओवर में महज 22 रन दिए और 2 विकेट झटके।
  • फिल सॉल्ट: 175 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी RCB को सॉल्ट ने तेज शुरुआत दिलाई। उन्होंने कोहली के साथ मिलकर पावरप्ले में ही 80 रन बना दिए। सॉल्ट ने 31 गेंद पर 56 रन की पारी खेली।
  • विराट कोहली: सॉल्ट के साथ मिलकर कोहली ने 95 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की। वे आखिर तक टिके रहे और 59 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।
  • रजत पाटीदार: 12वें ओवर में बैटिंग करने उतरे कप्तान पाटीदार ने तेजी से रन बनाए। उन्होंने महज 16 गेंद पर 34 रन बनाकर टीम को 16वें ओवर में ही जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया।

. फाइटर ऑफ द मैच

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी कोलकाता ने पहले ही ओवर में ओपनर क्विंटन डी कॉक का विकेट गंवा दिया। नंबर-3 पर उतरे कप्तान अजिंक्य रहाणे ने फिर टीम को संभाला और तेजी से बैटिंग की। उन्होंने 31 गेंद पर 56 रन की पारी खेली और सुनील नरेन के साथ तीसरे विकेट के लिए सेंचुरी पार्टनरशिप भी की। रहाणे के विकेट के बाद टीम संभल नहीं सकी और 200 रन बनाने से चूक गई।

. टर्निंग पॉइंट

RCB के गेंदबाजों ने डेथ ओवर्स में बेहतरीन गेंदबाजी की और KKR को 200 रन नहीं बनाने दिए। 15 ओवर में कोलकाता ने 145 रन बना लिए थे। टीम आखिरी 5 ओवर में 29 रन ही बना सकी और 4 विकेट भी गंवा दिए। 175 रन का टारगेट RCB के लिए छोटा साबित हुआ, टीम ने तेज शुरुआत के सहारे 17वें ओवर में मैच जीत लिया।

बड़ा स्कोर नहीं बना सकी KKR टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी KKR ने पावरप्ले में 60 रन बनाए। नरेन और रहाणे ने सेंचुरी पार्टनरशिप कर टीम का रन रेट 10 से ऊपर बनाए रखा। 11वें ओवर तक दोनों आउट हो गए, यहां से टीम बिखर गई। आखिरी 10 ओवर में टीम ने 67 रन बनाने में 6 विकेट गंवा दिए। 20 ओवर में कोलकाता ने 8 विकेट खोकर 174 रन बनाए।

22 गेंद पहले ही जीत गई RCB 175 रन के टारगेट के सामने सॉल्ट और कोहली ने तेजी से बैटिंग की। दोनों ने चौथे ओवर में फिफ्टी पार्टनरशिप की और शुरुआती 6 ओवर में टीम का स्कोर 80 रन तक पहुंचा दिया। दोनों बैटर्स ने फिफ्टी लगाई। आखिर में कप्तान पाटीदार और लियम लिविंगस्टन ने 16.2 ओवर में टीम को जीत दिला दी। कोलकाता से सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती और वैभव अरोड़ा ने 1-1 विकेट लिया।

 

 

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
हैदराबाद IPL का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाकर जीता:राजस्थान को 44 रनों से हराया, ईशान ने शतक बनाया; हेड की फिफ्टी

हैदराबाद IPL का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाकर जीता:राजस्थान को 44 रनों से हराया, ईशान ने शतक बनाया; हेड की फिफ्टी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us