• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में 25 साल बाद आज भारत-न्यूजीलैंड का मुकाबला

sports_master by sports_master
March 9, 2025
in क्रिकेट
0
चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में 25 साल बाद आज भारत-न्यूजीलैंड का मुकाबला

भारत और न्यूजीलैंड 25 साल बाद फिर एक बार चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भिड़ने वाले हैं। दोनों 9 मार्च को दुबई में खिताबी मुकाबला खेलेंगे। इससे पहले 2000 में नैरोबी के मैदान पर हुआ फाइनल न्यूजीलैंड ने आखिरी ओवर में 4 विकेट से जीता था।

ICC टूर्नामेंट के नॉकआउट मुकाबलों में न्यूजीलैंड ने ही भारत को सबसे ज्यादा परेशान किया है। टीम भारत को 2019 वनडे वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल और 2021 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल भी हरा चुकी है।

स्टोरी में भारत और न्यूजीलैंड की ICC टूर्नामेंट में राइवलरी के बारे में जानेंगे…

क्रिस कैर्न्स के शतक से जीता था न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड के पास लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट का इकलौता ICC टाइटल चैंपियंस ट्रॉफी ही है। साल 2000 में भारत ने केन्या, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं न्यूजीलैंड ने जिम्बाब्वे और पाकिस्तान को हराया।

नैरोबी के मैदान पर फाइनल में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी। भारत से कप्तान सौरव गांगुली ने 117 और सचिन तेंदुलकर ने 69 रन बनाए। इन दोनों के अलावा कोई और बैटर कुछ खास नहीं कर सका और टीम 6 विकेट खोकर 264 रन ही बना पाई।

न्यूजीलैंड ने 132 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे। यहां क्रिस कैर्न्स ने क्रिस हैरिस के साथ पारी संभाल ली। दोनों ने छठे विकेट के लिए 122 रन की पार्टनरशिप की और भारत को मैच से बाहर कर दिया। कैर्न्स ने शतक लगाया और 2 गेंदे बाकी रहते टीम को जीत दिला दी। कैर्न्स ही प्लेयर ऑफ द मैच भी रहे।

चैंपियंस ट्रॉफी में तीसरी बार ही भिड़ेंगे

27 साल के चैंपियंस ट्रॉफी इतिहास में दोनों टीमें तीसरी बार भिड़ेंगी। इसी साल ग्रुप स्टेज में भी दोनों का सामना हुआ, तब भारत ने दुबई के ही मैदान पर न्यूजीलैंड को 44 रन से हराया था। अब 9 मार्च को फिर एक बार दोनों का सामना दुबई के मैदान पर ही होगा।

भारत को 63% ICC मैच हराए हैं न्यूजीलैंड ने

ICC के सभी टूर्नामेंट में भारत और न्यूजीलैंड के बीच 16 मैच हुए। 10 में न्यूजीलैंड और महज 6 में टीम इंडिया को जीत मिली। हालांकि ICC के वनडे टूर्नामेंट में दोनों ने बराबरी के मैच ही जीते हैं। चैंपियंस ट्रॉफी और वनडे वर्ल्ड कप में दोनों के बीच 12 मैच हुए, 6 में न्यूजीलैंड और 6 में ही भारत को जीत मिली।

 

 

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
गिल ने रोहित के रिटायरमेंट की चर्चाओं को खारिज किया:कहा- कप्तान का पूरा फोकस मैच पर

गिल ने रोहित के रिटायरमेंट की चर्चाओं को खारिज किया:कहा- कप्तान का पूरा फोकस मैच पर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us