रणजी ट्रॉफी फाइनल विदर्भ और केरल के बीच खेला जा रहा है। शुक्रवार को मुकाबले के तीसरे दिन केरल की टीम स्टंप्स तक 342 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम ने 131/3 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया था। कप्तान सचिन बेबी ने 98 रन बनाए।
केरल से सचिन बेबी शतक लगाने से चूके तीसरे दिन लंच तक केरल के कप्तान सचिन बेबी 98 रन बनाकर आउट हुए। टीम के लिए आदित्य सरवटे 79, अहम्मद इमरान 37, मोहम्मद अजहरुद्दीन 34, सलमान निजार 21 और अक्षय चंद्रन ने 14 रन बनाकर आउट हुए। रोहन कुन्नुम्मल खाता भी नहीं खोल सके। विदर्भ से यश ठाकुर को 1 विकेट मिला।

दूसरे दिन विदर्भ पहली पारी में 379 पर ऑलआउट

गुरुवार को मुकाबले के दूसरे दिन विदर्भ की टीम पहली पारी में 379 रन पर ऑलआउट हो गई है। टीम ने आज 254/4 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। टीम ने 125 रन जोड़े और आखिरी 6 विकेट गंवा दिए। केरल ने स्टंप्स तक 3 विकेट खोकर 131 रन बना लिए।


