सिंधू ने मंगलवार को यहां ‘नैसकॉम टेक्नोलॉजी एंड लीडरशिप फोरम’ के दौरान कहा, ‘‘आपको यह उम्मीद रखनी चाहिए कि आपको वहां टिके रहना है और आपको इसे हर एक दिन करते रहना है और यह एक दिन सामने आएगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘लोग कह सकते हैं कि आपके पास सब कुछ है, आपको और क्या चाहिए? लेकिन मुझे लगता है कि खेल के प्रति जुनून और मेरे अंदर अब भी वह भूख है कि हां, मैं और बेहतर कर सकती हूं।’’
सिंधू ने कहा, ‘‘ये जीत मुझे बहुत आत्मविश्वास देती हैं और अगले स्तर पर जाने के लिए प्रोत्साहित करती हैं इसलिए मैं कहती हूं कि हर दिन एक नया दिन है और हर दिन एक प्रक्रिया है। भले ही कुछ बुरे दिन हों लेकिन यह महत्वपूर्ण है कि आप उन्हें जाने दें तथा और भी अधिक मजबूत होकर वापस आएं।’’ सिंधू ने कहा कि ट्रेनिंग की कठोरता, निराशा के साथ-साथ सफलता का सामना करना एक सतत प्रक्रिया है और एक खिलाड़ी को इससे जुड़े रहना चाहिए।
News website development company - New Traffic Tail
News website development company - New Traffic Tail
WhatsApp us