रणजी ट्रॉफी फाइनल विदर्भ और केरल के बीच खेला जा रहा है। नागपुर के VCA स्टेडियम में केरल ने बॉलिंग चुनी। विदर्भ ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट खोकर 254 रन बना लिए हैं। दानिश मालेवार ने शतक लगाया।
लंच से पहले 3 विकेट गंवाए लंच तक विदर्भ ने 3 विकेट के नुकसान पर 81 रन बनाए। दानिश मालेवार और करुण नायर नाबाद लौटे। ध्रुव शोरे 16 और दर्शन नालकांडे 1 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, पार्थ रेखाडे खाता भी नहीं खेल सके।

नायर 86 रन बनाकर आउट दिन का खेल खत्म होने तक विदर्भ ने 4 विकेट पर 254 रन बना लिए। दानिश मालेवार 138 और यश ठाकुर 5 रन बनाकर नॉटआउट रहे। करुण नायर 86 रन बनाकर रनआउट हुए। केरल से एमडी नीधेश ने 2 विकेट लिए। ईडन एप्पल को 1 विकेट मिला।
सेमीफाइनल में विदर्भ ने मुंबई, केरल ने गुजरात को हराया था नागपुर के VCA स्टेडियम में खेले गए पहले सेमीफाइनल में विदर्भ ने मुंबई को 80 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाया था। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में गुजरात के खिलाफ केरल पहली पारी में 2 रन की बढ़त लेने के कारण फाइनल में पहुंचा था।


