न्यूजीलैंड ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में लगातार दूसरी जीत हासिल कर ली है। टीम ने सोमवार को बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया। इस नतीजे से बांग्लादेश और पाकिस्तान की टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो गईं। वहीं न्यूजीलैंड और भारत की टीमें ग्रुप-ए से सेमीफाइनल में पहुंच गईं।
रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। बांग्लादेश ने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 236 रन बनाए। न्यूजीलैंड ने 46.1 ओवर में 5 विकेट खोकर टारगेट चेज कर लिया।
न्यूजीलैंड से रचिन रवींद्र ने 105 बॉल पर 112 की पारी खेली। उन्होंने 12 चौके और एक छक्के लगाए। टॉम लैथम ने 55 रन बनाए। माइकल ब्रेसवेल को 4 विकेट मिले। बांग्लादेश से कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने 77 और जाकिर अली ने 45 रन बनाए।
जीत में योगदान देना अहम था। आज मेरा ध्यान जीतना और सेमीफाइनल में जगह बनाना था। हवा का रुख घरेलू परिस्थितियों जैसा था। हमारी टीम काफी संतुलित है। रचिन ICC इवेंट्स में लगातार मजबूत होते जा रहे हैं और यह देखना अच्छा है। माइकल ब्रेसवेल, विजेता कप्तान

