नई दिल्ली।क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का तलाक फाइनल नहीं हुआ है। धनश्री की वकील ने मीडिया से कहा, मामला फिलहाल कोर्ट में चल रहा है। गुरुवार को मीडिया रिपोर्ट्स में ही बताया गया था कि दोनों का तलाक फाइनल हो चुका है।
रिपोर्ट अनुसार, धनश्री के परिवार ने यह भी कहा कि उन्होंने युजवेंद्र या उनके परिवार से 60 करोड़ रुपए नहीं मांगे हैं। चहल और धनश्री की शादी दिसंबर 2020 में हुई थी, दोनों 2023 से अलग-अलग रह रहे थे।
वकील ने कहा- तलाक फाइनल होना बाकी धनश्री की वकील अदिति मोहन ने कहा, ‘मामला फिलहाल कोर्ट में है, तलाक फाइनल नहीं हुआ है। मीडिया को रिपोर्ट करने से पहले फैक्ट चेक करना चाहिए। दोनों को लेकर कई गलत जानकारियां फैलाई जा रही हैं।’
परिवार बोला- चहल से 60 करोड़ नहीं मांगे धनश्री के परिवार ने कहा, ‘एलिमनी (गुजारा भत्ता) की गलत खबरों से हम दुखी हैं। हमने चहल से किसी भी तरह की रकम नहीं मांगी। न ही उन्होंने सामने से कुछ ऑफर किया है। 60 करोड़ रुपए मांगने की बात गलत है। हम मीडिया से निवेदन कर रहे हैं कि इस तरह की खबरें न फैलाएं।’
दोनों 18 महीने से अलग रह रहे थे वकील ने यह भी खुलासा किया कि अंतिम फैसला लेने से पहले दोनों पिछले 18 महीनों से अलग रह रहे थे। चहल और उनकी पत्नी धनश्री के तलाक की अफवाहें काफी समय से सोशल मीडिया पर चल रही थीं। हालांकि, चहल और धनश्री का अभी तक ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है।
झलक दिखला जा-11 शो में लव स्टोरी सुनाई थी धनश्री वर्मा ने झलक दिखला जा-11 के एक एपिसोड के दौरान युजवेंद्र चहल के साथ अपनी लव स्टोरी के बारे में खुलासा किया था। उन्होंने बताया कि कैसे चहल ने लॉकडाउन के दौरान उनसे डांस सीखने के लिए संपर्क किया था। इसके बाद धनश्री उन्हें डांस सिखाने के लिए राजी हो गईं। बाद में दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया।
2023 में धनश्री ने हटाया था चहल का नाम साल 2023 में युजवेंद्र चहल ने अपने सोशल मीडिया पर एक स्टोरी शेयर की थी, जिसमें लिखा था, नई जिंदगी आ रही है। इसके बाद एक्ट्रेस धनश्री ने अपने इंस्टाग्राम में यूजर नेम से सरनेम चहल हटा दिया था। इसके बाद उनके तलाक की अफवाहें तेज हो गई थीं। हालांकि, बाद में क्रिकेटर ने तलाक की खबरों को अफवाह करार दिया।


