• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

शुभ ने जीता मन, टीम इंडिया की विजयी शुरुआत

sports_master by sports_master
February 20, 2025
in क्रिकेट
0
शुभ ने जीता मन, टीम इंडिया की विजयी शुरुआत

चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत भारत ने जीत के साथ की है। दुबई में गुरुवार को टीम ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराया। बांग्लादेश ने पहले बैटिंग करते हुए 228 रन बनाए। भारत ने 46.3 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर टारगेट हासिल कर लिया। भारत के ओपनर शुभमन गिल नेनाबाद 101 रन बनाएं। मैच का विजय छक्का केएल राहुल ने मारा।

 जीत के साथ ही भारत ने 2 अंक हासिल किए और टूर्नामेंट की शुरुआत बेहतरीन तरीके से की। गिल को उनकी नाबाद शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।

शुभमन गिल ने खेली नाबाद 101 रन की पारी

भारत की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा ने ओपनिंग करते हुए 36 गेंदों पर 41 रन की तेज पारी खेली और पहले विकेट के लिए गिल के साथ मिलकर 69 रन की साझेदारी की। विराट कोहली ने इस मैच में 22 रन की पारी खेली और कैच आउट हो गए। श्रेयस अय्यर ने 15 रन की पारी खेली और वो भी कैच आउट हो गए। पांचवें नंबर पर बैटिंग करने आए अक्षर पटेल ने 12 गेंदों पर 8 रन की पारी खेली। गिल ने कमाल की पारी खेली और उन्होंने अपना शतक 125 गेंदों पर पूरा किया। गिल ने इस मैच में नाबाद 101 रन की पारी खेली जबकि केएल राहुल भी 41 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत के खिलाफ बांग्लादेश की तरफ से रिशाद हुसैन ने सर्वाधिक 2 विकेट लिए।

तौहीद हृदोय ने लगाया शतक

बांग्लादेश के लिए तौहीद हृदोय ने 118 गेंद पर 100 रन बनाए। जेकर अली ने 114 गेंद पर 68 रन बनाए। तंजिद हसन ने 25 रन बनाए। रिशाद हुसैन ने 18 रन बनाए। सौम्य सरकार, नजमुल हसन शान्तो, मुस्तफिजुर रहीम और तंजिम हसन साकिब बगैर खाता खोले आउट हुए। मुस्तफिजुर रहमान बगैर खाता खोले नाबाद रहे। मोहम्मद शमी ने 5 विकेट लिए। हर्षित राणा ने 3 विकेट लिए। अक्षर पटेल ने 2 विकेट लिए।

भारत ने अपनी प्लेइंग इलेवन में 2 तेज गेंदबाज और 3 स्पिनर्स का विकल्प चुना। खास यह है कि अर्शदीप सिंह की जग प्लेइंग इलेवन में हर्षित राणा को मौका मिला। भारत ने दुबई में 6 वनडे खेले हैं। सभी मैच उसने एशिया कप 2018 में खेले। इनमें से पांच में जीत हासिल की और एक मैच टाई रहा। भारत पिछले 15 वर्षों से एकदिवसीय प्रारूप में शानदार प्रदर्शन कर रहा है और छह टूर्नामेंटों में ग्रुप चरण में 35 में से सिर्फ तीन मैच हारा है।

 

 

 

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
चैंपियंस ट्रॉफी-साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 107 रन से हराया:रायन रिकेलटन ने सेंचुरी लगाई; कगिसो रबाडा को 3 विकेट मिले

चैंपियंस ट्रॉफी-साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 107 रन से हराया:रायन रिकेलटन ने सेंचुरी लगाई; कगिसो रबाडा को 3 विकेट मिले

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us