ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले भारतीय टीम ने प्रैक्टिस शुरू कर दी है। टीम ने रविवार को दुबई के ICC एकेडमी में जमकर पसीना बहाया। टूर्नामेंट में टीम का पहला मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ खेला जाएगा।

हार्दिक की बॉल पंत के घुटने पर लगी पंत को प्रैक्टिस सेशन के दौरान घुटने में चोट लग गई। हार्दिक के एक शॉट पर गेंद पंत के बाएं घुटने पर जा लगी। वह दर्द से कराह उठे, लेकिन फिजियो कमलेश जैन ने उनका तुरंत ट्रीटमेंट किया। इसके बाद हार्दिक नेट्स से निकलकर उनका हाल जानने पहुंचे। पंत शुरू में तो दर्द में थे और लंगड़ाकर चलते हुए दिखे। हालांकि, चोट गंभीर नहीं थी और फीजियो के उपचार करने के बाद पंत तुरंत पैड पहनकर बल्लेबाजी करने के लिए नेट्स में आ गए।
भारत का पहला मुकाबला 20 फरवरी को बांग्लादेश से भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी में अपना पहला मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी। यह मुकाबला 20 फरवरी को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम का दूसरा मुकाबला 23 फरवरी को पाकिस्तान और तीसरा मुकाबला 2 मार्च को न्यूजीलैंड से होगा।
भारत को ग्रुप-ए में पाकिस्तान, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के साथ रखा गया है। टूर्नामेंट के 2 सेमीफाइनल 4 और 5 मार्च को होंगे। वहीं, 9 मार्च को फाइनल खेला जाएगा।


