• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

बुमराह के बिना भी जीतना सीखना होगा’, हरभजन ने बताया- चैंपियंस ट्रॉफी में कौन सी टीम चौंका सकती है

sports_master by sports_master
February 16, 2025
in क्रिकेट
0
बुमराह के बिना भी जीतना सीखना होगा’, हरभजन ने बताया- चैंपियंस ट्रॉफी में कौन सी टीम चौंका सकती है

लखनऊ। पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने यहां एक क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान मीडिया से बातचीत की।

चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की उम्मीदों के बारे में क्या कहना चाहेंगे?
हरभजन सिंह: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत की टीम तो काफी अच्छी है। हम अभी इंग्लैंड के सामने खेले हैं और टीम सेटल नजर आई है। सबसे अच्छी बात यह है कि वरुण चक्रवर्ती को भी टीम में ले लिया गया है। मुझे लगता है कि टूर्नामेंट में हमने अगर गेंदबाजी थोड़ी सी अच्छी कर दी, क्योंकि बल्लेबाजी तो हमारी पहले से ही अच्छी है, तो मौका बन सकता है।

LLC Ten-10 Interview: 'India need to win without Bumrah',Harbhajan on Which team can surprise Champions Trophy
बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं – फोटो : BCCI
2. बुमराह हमारे पास नहीं हैं इस बार। ऐसे में क्या कहना चाहेंगे?
हरभजन सिंह: बुमराह नहीं हैं, लेकिन बुमराह के बिना भी आपको मैच जीतना आना चाहिए। बुमराह हमेशा तो रहेंगे नहीं, कपिल देव भी हमेशा नहीं खेले। हमेशा कोई खिलाड़ी नहीं खेलेगा। जब बड़े-बड़े खिलाड़ी हमेशा नहीं खेले तो बुमराह भी इस बार टीम में नहीं हैं। हां उनकी कमी जरूर खलेगी। लेकिन इससे बाकी खिलाड़ियों के लिए मौका बनेगा कि बुमराह अगर नहीं हैं तो हमें कैसे मैच जीतना है या जिताना है। टीम के पास वरुण हैं, वह अच्छी फॉर्म में हैं। अर्शदीप एक क्वालिटी गेंदबाज हैं। टीम के पास शमी हैं। तो मुझे लगता है कि भारत के पास यह काबीलियत है कि टीम ट्रॉफी जीत सकती है। हमने गेंदबाजी अच्छी कर दी तो हम यह टूर्नामेंट जीत जाएंगे।

3. कौन सी ऐसी टीम है, जिनसे आपको लगता है कि भारत को कड़ी टक्कर मिल सकती है? दो-दो स्थलों को देखते हुए कौन सी टीम आपको मजबूत दिखती है?
हरभजन सिंह: मेरा नजरिया मुझे लगता है बाकियों से अलग है। जिस टीम को मैं मजबूत देखता हूं, वह है अफगानिस्तान। अफगानिस्तान एक अच्छी टीम है और यह टीम स्पिन अच्छा खेलती है। उनकी स्पिन गेंदबाजी बहुत अच्छी है। मेरी नजर इस टूर्नामेंट में भारत और अफगानिस्तान पर रहेगी। ये दोनों टीमें टूर्नामेंट जीत सकती हैं। अफगानिस्तान को किसी भी मायने में कम नहीं आंका जा सकता। अगर आप दुबई में खेल रहे हैं तो यह भी उनके लिए होम ग्राउंड है। उनके खिलाड़ी भी वहां पर काफी क्रिकेट खेल चुके हैं। राशिद और अन्य स्पिनरों के दम पर अफगानिस्तान टीम को हराना बाकी टीमों के लिए मुश्किल होगा।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
इंग्लिश बोलनी नहीं आती… बाबर आजम की इस साउथ अफ्रीकी दिग्गज ने की बेइज्जती, जानें क्या है मामला?

इंग्लिश बोलनी नहीं आती... बाबर आजम की इस साउथ अफ्रीकी दिग्गज ने की बेइज्जती, जानें क्या है मामला?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us