रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘हम सिडनी टेस्ट जीतकर कमबैक करेंगे।’
मेंटली डिस्टर्ब हूं रोहित बोले, ‘यह हार मेंटली बहुत डिस्टर्बिंग हैं, मैच में मैंने कई चीजें ट्राई की, लेकिन वैसा रिजल्ट नहीं मिला, जैसा हमें चाहिए था। जब नतीजें हमारे खिलाफ होते हैं तो निराशा मिलती है। पीछे क्या हुआ, उसके बारे में हमें ज्यादा नहीं सोचना चाहिए। कुछ नतीजे हमारे हक में नहीं रहे, जिनसे कप्तान के रूप मैं बहुत निराश हूं।’

खुद में बहुत बदलाव करने होंगे रोहित ने आगे कहा, ‘टीम के रूप में हमें कई बदलाव करने पड़ेंगे। मुझे खुद में कई चीजों को बदलना होगा। हम कमियों पर काम करेंगे और देखेंगे कि क्या किया जा सकता है। एक गेम और बाकी है, अगर हम अच्छा खेलें तो सीरीज 2-2 से बराबर हो सकती है। सीरीज ड्रॉ कराना भी ठीक रहेगा।’
समय कम है, लेकिन जीतने की कोशिश करेंगे रोहित बोले, ‘पांचवें टेस्ट से पहले ज्यादा टाइम नहीं है, लेकिन हम सीरीज को ऐसे ही जाने नहीं दे सकते। मैं चाहता हूं कि जब हम सिडनी पहुंचे तो मोमेंटम को पूरी तरीके से अपने हक में करने की कोशिश करें। ऑस्ट्रेलिया में जीतना और खेलना आसान नहीं है, लेकिन हम रिजल्ट बदलने की कोशिश करेंगे। सिडनी में हम एक टीम के रूप में बेहतर क्रिकेट खेलना चाहेंगे।’

