• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट नहीं खेलने का अफसोस है : आर. अश्विन

sports_master by sports_master
December 26, 2024
in क्रिकेट
0
पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट नहीं खेलने का अफसोस है : आर. अश्विन

चेन्नई।भारत के पूर्व क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि उनका पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट खेलने का सपना अधूरा ही रह गया। वह बचपन से पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट खेलना चाहते थे, लेकिन कुछ कारणों से ऐसा हो नहीं हो सका।

अश्विन ने गोबीनाथ के यूट्यूब चैनल पर दिए इंटरव्यू में कहा, ‘सदागोपान रमेश को देखकर मैं क्रिकेट खेलने के लिए इंस्पायर हुआ था। वे तमिलनाडु के पहले बैटर थे, जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में बेफिक्री से रन बनाए। पाकिस्तान के खिलाफ उनकी पारियां तो मुझे सपने में भी आती थीं।’

अश्विन ने पिछले सप्ताह ही संन्यास लिया

अश्विन ने 18 दिसंबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए ब्रिस्बेन टेस्ट के बाद संन्याल ले लिया। उन्होंने कप्तान रोहित शर्मा के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने संन्यास का ऐलान किया था। 38 साल की उम्र में उन्होंने भारत के लिए 537 टेस्ट विकेट लिए, लेकिन कभी पाकिस्तान के खिलाफ खेलने का मौका नहीं मिला।

रविचंद्रन अश्विन ने पाकिस्तान के खिलाफ 14 लिमिटेड ओवर्स मैच खेले, लेकिन वह कभी इस टीम के खिलाफ टेस्ट नहीं खेल सके। - Dainik Bhaskar
रविचंद्रन अश्विन ने पाकिस्तान के खिलाफ 14 लिमिटेड ओवर्स मैच खेले, लेकिन वह कभी इस टीम के खिलाफ टेस्ट नहीं खेल सके।
भारत के पूर्व क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि उनका पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट खेलने का सपना अधूरा ही रह गया। वह बचपन से पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट खेलना चाहते थे, लेकिन कुछ कारणों से ऐसा हो नहीं हो सका।

रवि अश्विन के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा 11 बार प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीतने का रिकॉर्ड है।
क्या बोले अश्विन?

अश्विन ने कहा, ‘मेरे जीवन का सबसे बड़ा अधूरा सपना यही रह गया कि मैं कभी पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच नहीं खेल सका। हालांकि, ये चलता है। अब जिसे बदलना मेरे हाथ में ही नहीं, उसके बारे में सोचकर मैं ज्यादा कुछ कर भी नहीं सकता।’

एस रमेश ने बचपन में बहुत इंस्पायर किया

अश्विन ने बताया कि उन्हें तमिलनाडु के पूर्व बैटर एस रमेश ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट खेलने के लिए इंस्पायर किया था। ऑफ स्पिनर ने कहा, ‘सदागोपान रमेश मेरे लिए बहुत बड़ी प्रेरणा हैं। मैं खुद इस बात को नहीं जानता कि उन्होंने मेरे जीवन में कितना बड़ा किरदार निभाया। वह तमिलनाडु के पहले बैटर थे, जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में बिना डरे रन बनाए थे।

मैंने तमिलनाडु के कई खिलाड़ियों को इंटरनेशनल स्टेज पर रन बनाते हुए देखा, लेकिन सभी को कहीं न कहीं परेशानी ही हुई। वे आगे चलकर स्थापित जरूर हो गए, लेकिन जिस तरीके से रमेश क्रिकेट खेलते थे, वैसा कोई नहीं खेल सका। उन्होंने वसीम अकरम, वकार यूनुस और शोएब अख्तर जैसे बॉलर्स के खिलाफ भी बेफिक्री से रन बनाए। उनके पास शॉट्स खेलने के लिए हमेशा ही बहुत ज्यादा समय था।’

रवि अश्विन ने कहा, एस रमेश ने उन्हें बचपन में क्रिकेट खेलने के लिए इंस्पायर किया।
रवि अश्विन ने कहा, एस रमेश ने उन्हें बचपन में क्रिकेट खेलने के लिए इंस्पायर किया।

रमेश के शॉट्स का दीवाना हो गया था- अश्विन अश्विन ने आगे कहा, ‘मुझे याद है कि रमेश ने एक बार वकार के खिलाफ एक पैर उठाकर फ्लिक शॉट खेला था। मैं रात भर उसी शॉट के बारे में सोचता रहा, मैं अगले दिन उनकी बैटिंग देखने के लिए एक्साइटेड था। 5 साल बाद मैं और रमेश एक ही क्लब की टीम से क्रिकेट खेल रहे थे। मेरे लिए वह एक फैन बॉय मोमेंट था, वह मेरे लिए बहुत बड़ी इंस्पिरेशन हैं।’

रमेश ने भारत के लिए 19 टेस्ट खेले सदागोपान रमेश तमिलनाडु के पूर्व क्रिकेटर हैं। उन्होंने भारत के लिए 19 टेस्ट खेले और 37.97 की औसत से 1367 रन बनाए। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ ही 1999 में अपने करियर की शुरुआत की और 3 टेस्ट में 53.83 की औसत से 323 रन बना दिए। उन्होंने चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में पहला टेस्ट खेला। वहां पहली ही पारी में 41 गेंद पर 43 रन बना दिए।

एस रमेश ने भारत के लिए 19 टेस्ट और 24 वनडे खेले।
एस रमेश ने भारत के लिए 19 टेस्ट और 24 वनडे खेले।

पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट क्यों नहीं खेल सके अश्विन अश्विन ने तीनों फॉर्मेट में भारत के लिए क्रिकेट खेला, लेकिन टेस्ट उनका बेस्ट फॉर्मेट रहा। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ वनडे और टी-20 क्रिकेट तो खेला, लेकिन इस टीम के खिलाफ कभी टेस्ट नहीं खेल सके। ऐसा इसलिए क्योंकि दोनों देशों के बीच राजनीतिक विवाद के चलते द्विपक्षीय सीरीज नहीं होती।

भारत और पाकिस्तान के बीच 2007 में आखिरी बार कोई टेस्ट हुआ था, अश्विन ने तब डेब्यू नहीं किया था। उन्हें 2011 में डेब्यू करने का मौका मिला, जिसके 14 साल बाद तक उन्होंने भारतीय फैंस के दिलों और टेस्ट क्रिकेट पर राज किया। इस दौरान भारत-पाक के बीच कोई टेस्ट नहीं हुआ। अश्विन टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 बॉलर और नंबर-1 ऑलराउंडर भी रहे। रिटायरमेंट के समय भी वह नंबर-5 बॉलर और नंबर-3 ऑलराउंडर थे।

 

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
मेलबर्न टेस्ट- कोहली पर मैच फीस का 20% जुर्माना:ऑस्ट्रेलियाई बैटर कोंस्टास को धक्का मारा था, दोनों के बीच बहस भी हुई थी

मेलबर्न टेस्ट- कोहली पर मैच फीस का 20% जुर्माना:ऑस्ट्रेलियाई बैटर कोंस्टास को धक्का मारा था, दोनों के बीच बहस भी हुई थी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us