• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

शुभ्मन गिल को खुद पर भरोसा करना होगा : पोंटिंग

sports_master by sports_master
December 24, 2024
in क्रिकेट
0
शुभ्मन गिल को खुद पर भरोसा करना होगा : पोंटिंग

मेलबर्न । आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का मानना है कि भारत के शीर्षक्रम के बल्लेबाज शुभमन गिल ने अपनी बल्लेबाजी शैली में काफी बदलाव कर लिये हैं जिससे विदेश दौरों पर रन नहीं बन पा रहे लेकिन उन्हें आत्मविश्वास पैदा करना होगा। गिल अंगूठे की चोट के कारण बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का पहला टेस्ट नहीं खेल सके थे। एडीलेड में दूसरे टेस्ट में वह अच्छी शुरूआत को बड़ी पारियों में नहीं बदल सके। ब्रिसबेन में तीसरे टेस्ट में वह पहली पारी में जल्दी आउट हो गए लेकिन बाद में केएल राहुल और रविंद्र जडेजा ने अर्धशतक जमाकर मैच ड्रॉ कराया।

पोंटिंग ने आईसीसी रिव्यू में कहा ,‘‘ मुझे उसे खेलते देखना पसंद है। जब आप उसे अच्छी बल्लेबाजी करते देखें तो उसका कोई सानी नहीं है। लेकिन विदेश में उसका प्रदर्शन वैसा नहीं रहा है।’’ पोंटिंग ने कहा कि एडीलेड में दूसरे टेस्ट में उन्होंने गिल की तकनीक में काफी बदलाव देखे जिससे उनसे रन नहीं बन पा रहे। उन्होंने कहा ,‘‘ मैने एडीलेड में उसे बल्लेबाजी करते देखा और लगा कि उसने काफी बदलाव कर लिया है। स्कॉट बोलैंड गेंदबाजी कर रहा था और उसे आफ स्टम्प पर पड़ती गेंद पर फ्रंट पैड आगे कर दिया। बोलैंड ने सीधी गेंद पर उसे बोल्ड कर दिया।’’

पोंटिंग ने कहा कि आमूलचूल बदलाव करने की बजाय गिल को अपने आप पर भरोसा करके बल्लेबाजी में सुधार करना चाहिये था। उन्होंने कहा ,‘‘ उसे अपनी रक्षात्मक तकनीक पर थोड़ा और काम करना होगा ताकि आस्ट्रेलिया में रन बना सके। उसने अपने देश में या दुनिया में हर जगह आक्रामक खेलकर रन बनाये हैं जब वह आउट होने के बारे में नहीं बल्कि रन बनाने के बारे में ही सोचता आया है। उसे उसी मानसिकता के साथ यहां उतरना होगा।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
खेलरत्न की अनुशंसा में manu bhaker का नाम नहीं, मंत्रालय ने कहा कि सूची फाइनल नहीं

खेलरत्न की अनुशंसा में manu bhaker का नाम नहीं, मंत्रालय ने कहा कि सूची फाइनल नहीं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us