नई दिल्ली: भारत के स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर अचानक इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर सबको हैरान कर दिया. इस घोषणा के बाद क्रिकेट फैन चकित रह गए और अपने स्टार को दोबारा भारतीय टीम की जर्सी में ना देख पाने से मायूस हैं. सभी का यही सवाल हैं की बीच सीरीज मे ऐसी क्या जरूरत आ पड़ी की अश्विन को अचानक से संन्यास लेना पारा. हालांकि सभी अपने अपने ढंग से उन्हें याद कर रहे हैं और बधाई नहीं दे रहे हैं. यहां तक की भारतीय ड्रेसिंग रूम मे उनके साथी खिलाड़ी भी इस घोषणा से हैरान हैं. अश्विन की रिटायरमेंट पर पीएम मोदी ने उन्हे एक इमोशनल लेटर लिखा और उनके अच्छे पल को याद किया हैं.
प्रधानमंत्री ने लेटर में लिखा की अश्विन का संन्यास लेना ‘कैरम बॉल’ जैसा लगा. उन्होंने लिखा,’ अंतराष्टीय क्रिकेट से आपके संन्यास की घोषणा ने भारत और दुनिया भर के फैंस को चौंका दिया. ऐसे समय में जब हर कोई आपसे पहले से ज्यादा ऑफ-ब्रेक की उम्मीद कर रहा था, आपने एक कैरम बॉल फेंक दी, जिसने सभी को चकमा दे दिया. हालांकि हर कोई समझता है कि यह आपके लिए भी एक कठिन फैसला रहा होगा, खासकर भारत के लिए खेलते हुए आपके शानदार करियर के बाद. कृपया इस शानदार करियर के लिए मेरी हार्दिक बधाई स्वीकार करें, जो प्रतिभा, कड़ी मेहनत और टीम को हर चीज से ऊपर रखने से भरा रहा है.’


