• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Monday, March 2, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

Sports Recap 2024: इस साल इन खिलाड़ियों को मिला टीम इंडिया के लिए डेब्यू का मौका

sports_master by sports_master
December 17, 2024
in क्रिकेट
0

साल 2024 अपनी समाप्ती की ओर बढ़ रहा है, अब बस कुछ ही दिन शेष हैं ये साल खत्म होने में। टीम इंडिया के लिए सबसे छोटे क्रिकेट फॉर्मेट में ये साल बेहद ही अच्छा रहा। टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की थी। टेस्ट में भारत का प्रदर्शन उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज हारने के बाद घरेलू सरजमीं पर भी प्रदर्शन में गिरावट आई।

 

वहीं ये साल कई युवा खिलाड़ियों के लिए भी बेहद खास रहा। कई खिलाड़ियों का सपना पूरा हुआ, जी हां देश के लिए खेलने का सपना। टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने वाले कुल पांच खिलाड़ीं इस प्रकार हैं।

 

सरफराज खान

इंग्लैंड के भारत दौरे के समय सरफराज खान ने टेस्ट डेब्यू किया था। राजकोट में उन्होंने अपना डेब्यू किया था और आते ही धमाका मचाया था। सरफराज खान ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए अर्धशतक जड़ा। अभी तक वो भारत के लिए 6 टेस्ट खेल चुके हैं।

 

ध्रुव जुरेल

विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल को भी इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट कैप मिली थी। ध्रुव जुरेल ने राजकोट में डेब्यू किया था और 46 रनों की पारी भी खेली। इसके बाद उन्होंने टी20 में भी भारत के लिए डेब्यू किया।

 

रियान पराग

आईपीएल से चर्चा में आए रियान पराग को इस साल देश के लिए खेलने का मौका मिल ही गया। भारत के लिए पराग ने सफेद गेंद क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ डेब्यू किया था। टी20 क्रिकेट में उनका डेब्यू जिम्बाब्वे के  खिलाफ देखने को मिला इस दौरान उन्होंने अपनी गेंदबाजी से भी प्रभावित किया।

 

मयंक यादव

बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज में मयंक यादव ने डेब्यू किया था और अपनी गति से बल्लेबाजों को परेशान करने में कमी नहीं छोड़ी। उनके नाम 3 टी20 मैचों में कुल 4 विकेट झटके।

 हर्षित राणा

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हर्षित राणा ने डेब्यू किया था। उन्होंने अब तक टेस्ट क्रिकेट में दो मुकाबले खेले हैं और 4 विकेट अपने नाम किए हैं। हर्षित राणा ने पहला विदेश दौरान होने के बाद भी बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन किया।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच गाबा टेस्ट ड्रॉ

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच गाबा टेस्ट ड्रॉ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us