• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

Sports Recap 2024: इस साल खेल जगत में छाया रहा भारत, ओलंपिक और चेस चैंपियनशिप से लेकर हॉकी में लहराया तिरंगा

केवल 2024 की बात करें तो इस साल पेरिस ओलंपिक्स और पैरालंपिक्स हुए, टी20 वर्ल्ड कप हुआ, एथलेटिक्स में डायमंड लीग का फाइनल और महिला हॉकी में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी भी चर्चा में रही। इन सबके बावजूद हाल ही में शतरंज में भी भारत का डंका बजा है।

sports_master by sports_master
December 17, 2024
in विविध
0
Sports Recap 2024: इस साल खेल जगत में छाया रहा भारत, ओलंपिक और चेस चैंपियनशिप से लेकर हॉकी में लहराया तिरंगा

साल 2024 भारत में खेलों का एक नया युग देखने को मिला। जहां अब केवल क्रिकेट ही नहीं बल्कि हॉकी से लेकर शूटिंग, जेवलिन थ्रो और शतरंज में भी इंटरनेशनल स्टार उभर कर सामने आ रहे हैं। केवल 2024 की बात करें तो इस साल पेरिस ओलंपिक्स और पैरालंपिक्स हुए, टी20 वर्ल्ड कप हुआ, एथलेटिक्स में डायमंड लीग का फाइनल और महिला हॉकी में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी भी चर्चा में रही। इन सबके बावजूद हाल ही में शतरंज में भी भारत का डंका बजा है। 

क्रिकेट में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता

17 साल के लंबे इंतजार के बाद भारत ने रोहित शर्मा की कप्तानी में अमेरिका और वेस्टइंडीज की संयुक्त मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता। 2023 वनडे वर्ल्ड कप गंवाने के बाद इस साल क्रिकेट फैंस को बड़ा तोहफा मिला। भारत का फाइनल मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुआ, जिसे टीम इंडिया ने रोमांचक तरीके से 7 रन के करीबी अंतर से जीत लिया और टी20 क्रिकेट इतिहास में दूसरी बार वर्ल्ड कप का खिताब जीता था।

पेरिस ओलंपिक में आए 6 पदक

वहीं इस साल फ्रांस की राजधानी पेरिस में खेलों के महाकुंभ का आयोजन हुआ। जिसमें भारत ने भी प्रतिभाग किया। हालांकि, इस बार ओलंपिक भारत के लिए कुछ खास नहीं रहा, टोक्यो ओलंपिक में जेवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा द्वारा गोल्ड मेडल, इस बार पेरिस ओलंपिक में बचाव नहीं हो पाया और नीरज चोपड़ा को सिल्वर से संतोष करना पड़ा। साथ ही पेरिस ओलंपिक में मनु भाकर ने शूटिंग में 2 ब्रॉन्ज मेडल जीतकर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। भारत ने शूटिंग में 3, एथलेकिटक्स, हॉकी और कुश्ती में एक-एक पदक जीता था। हालांकि, भारतीय खिलाड़ी मेडल की संख्या को दहाई के आंकड़े तक ले जाने में नाकाम रहे।

पैरालंपिक्स में भारत का दबदबा

हालांकि, पैरालंपिक्स इतिहास में भारत ने अपना सबसे शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 29 मेडल जीते। भारत के खाते में कुल 29 मेडल आए, जो पिछली बार की तुलना में 10 अधिक रहे। भारत को एथलेटिक्स में 17 मेडल, बैडमिंटन में 5, शूटिंग में 4, आर्चरी में 2 और जूडो में एक मेडल मिला।

आर्चरी वर्ल्ड कप में 15 मेडल

वहीं अप्रैल में आर्चरी वर्ल्ड कप हुआ, जिसमें भारत ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कुल 15 मेडल जीते। भारत ने उस टूर्नामेंट में 7 गोल्ड, 5 सिल्वर और 3 ब्रॉन्च मेडल जीते। भारत के ज्यादातर मेडल टीम स्पर्धाओं में आए थे, लेकिन एकल स्पर्धाओं में भारतीय तीरंदाजों को संघर्ष करना पड़ा।

सबसे कम उम्र के वर्ल्ड चेस चैंपियन

डी गुकेश यानी डोम्माराजू गुकेश ने महज 18 साल की उम्र में चीन के डिंग लीरेन को मात देकर वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। वो दुनिया के सबसे कम उम्र के चेस खिलाड़ी बने।

महिलाओं ने जीती एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी

महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने अपना पहचम लहराया। भारतीय हॉकी टीम ने पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहते हुए एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया। टीम इंडिया ने फाइनलल में चीन को 1-0 से हराते हुए इतिहास रचा था। ये तीसरी बार था जब भारतीय महिला हॉकी टीम ने ये खिताब अपने नाम किया।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
वर्ल्ड चैंपियनशिप के फॉर्मेट से खुश नहीं मैग्नस कार्लसन, जानें डी गुकेश को लेकर क्या बोले?

वर्ल्ड चैंपियनशिप के फॉर्मेट से खुश नहीं मैग्नस कार्लसन, जानें डी गुकेश को लेकर क्या बोले?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us