• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

क्राइस्टचर्च टेस्ट- इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराया:ब्रूक ने 171रन बनाए, ब्रायडन कार्स प्लेयर ऑफ द मैच; WTC में भारत को फायदा

sports_master by sports_master
December 1, 2024
in क्रिकेट
0

इंग्लैंड ने क्राइस्टचर्च में खेले जा रहे पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हरा दिया है। चौथे दिन इंग्लिश टीम ने 104 रनों के टारगेट को 2 विकेट के नुकसान पर महज 12.4 ओवर में ही बना लिया।इसके साथ ही इंग्लैंड ने सबसे कम ओवरों में टेस्ट क्रिकेट में 100 से ज्यादा रनों के टारगेट चेज करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। इससे पहले न्यूजीलैंड ने इसी ग्राउंड पर 18.4 ओवर में 109 रनों के टारगेट को हासिल किया था।

तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में इंग्लिश टीम 1-0 से आगे हो गई है। इंग्लैंड की जीत से भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में फायदा हुआ है।

इंग्लैंड के जीत के हीरो हैरी ब्रूक और ब्रायडन कार्स रह इंग्लैंड के जीत के हीरो हैरी ब्रूक और ब्रायडन कार्स रहे। कार्स ने पूरे मैच में कुल 10 विकेट हासिल किया। उन्होंने पहले पारी में 19 ओवर गेंदबाजी की और 64 रन देकर 4 विकेट लिए। वहीं दूसरी पारी में उन्होंने 19.1 ओवर गेंदबाजी की और 42 रन देकर 6 विकेट लिए। इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। वहीं हैरी ब्रूक ने पहली पारी में 197 गेंदों पर 171 रन की शानदार पारी खेली।

हैरी ब्रूक ने पहली पारी में 197 गेंदों पर 171 रन की शानदार पारी खेली।
हैरी ब्रूक ने पहली पारी में 197 गेंदों पर 171 रन की शानदार पारी खेली।

चौथे दिन कीवी टीम 99 रन ही बना पाई चौथे दिन कीवी टीम अपनी पारी में 99 रन ही जोड़ पाई। इससे पहले तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक कीवियों ने 6 विकेट खोकर 155 रन बनाए थे। स्टंप्स तक डेरियल मिचेल 31 और नाथन स्मिथ 1 रन बना कर क्रीज पर थे। कीवी ने चौथे दिन 155/6 आगे खेलते हुए अपनी पारी में 35 रन ही जोड़ कर सातवां विकेट खो दिया। नाथन स्मिथ 190 के स्कोर पर आउट हो गए। वहीं आठवां विकेट भी 2 रन के बाद गिर गया। नौवां विकेट 209 और न्यूजीलैंड ने अपना आखिरी विकेट 254 रन पर खो दिया।

वहीं इंग्लिश टीम ने पहली पारी में 499 रन बनाए थे, जबकि न्यूजीलैंड ने 348 रन बनाए थे और दूसरी पारी में 254 रन बनाए थे। इस तरह इंग्लैंड को दूसरी पारी में 104 रन का टारगेट मिला। जिसे इंग्लैंड ने 2 विकेट खोकर बना लिए। जैकब बैथल ने नाबाद 50 और जो रूट 23 रन पर नॉटआउट रहे।

जैकब बैथल ने नाबाद 50 और जो रूट 23 रन पर नॉटआउट रहे।
जैकब बैथल ने नाबाद 50 और जो रूट 23 रन पर नॉटआउट रहे।

इंग्लैंड की इस जीत से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत को फायदा मिला वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के फाइनल की रेस फिलहाल 5 टीमों के बीच जंग है। भारत, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका और न्यूजीलैंड WTC फाइनल के सबसे बड़े दावेदार हैं। इंग्लैंड के हाथों मिली हार से न्यूजीलैंड को टेबल में रैंकिंग पर कोई नुकसान नहीं हुआ। कीवी टीम नंबर 4 पर ही बरकरार हैं, लेकिन उसका परसेंटेज पॉइंट घटकर 5 नंबर पर खड़ी श्रीलंका के बराबरी पर आ गया है। दोनों के 50-50 परसेंटेज पॉइंट रह गए हैं। कीवी टीम को सीधे फाइनल में जाने के लिए सीरीज के सभी मैच जीतने जरूरी थे, लेकिन अब उसे अगले दो मैच जीतकर भी दूसरी टीमों पर निर्भर रहना पड़ेगा।

वहीं टीम इंडिया को इससे बड़ा फायदा हो सकता है। हाल ही में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को पर्थ टेस्ट में हराकर प्वॉइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल किया था। वहीं साउथ अफ्रीकी टीम नंबर 2 पर पहुंच गई हैं। जबकि नंबर 3 पर ऑस्ट्रेलिया की टीम है।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
मर्रे को इसलिए कोच नियुक्त किया क्योंकि मैं उन्हें अच्छी तरह से जानता हूं: Djokovic

मर्रे को इसलिए कोच नियुक्त किया क्योंकि मैं उन्हें अच्छी तरह से जानता हूं: Djokovic

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us