टीम इंडिया से मिले ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री, विराट कोहली के पर्थ टेस्ट शतक की तारीफ की

वहीं दोनों टीमों के बीच 6 दिसंबर से दूसरा मैच खेला जाएगा लेकिन इससे पहले टीमें पिंक बॉल टेस्ट की तैयारी करेंगी। फिलहाल, टीम इंडिया कैनबरा पहुंची और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज से मिली। जहां ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने विराट कोहली की तारीफ की।

इस दौरान ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने भारतीय खिलाड़ियों की तारीफ की और उनसे काफी बातचीत की। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पीएम एंथोनी अल्बानीज भारतीय पेसर जसप्रीत बुमराह, विराट कोहली और अन्य खिलाड़ियों से मिल रहे हैं। इस दौरान विराट और अल्बानीज के बीच जो बातचीत हुई वह काफी मजेदार थी।

अल्बानीज ने विराट को देखा तो उनसे हाथ मिलाया और हाल चाल पूछआ। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई पीएम बोले कि, पर्थ में आपने शानदार सेंचुरी जड़ी। मानो उस समय हम पर्याप्त कष्ट नहीं झेल रहे थे। ये वाकई में शानदार था। इस पर विराट कहते हैं कि आप इसमें मसाला लगा रहे हैं। कोहली ने पर्थ में अपने टेस्ट करियर की 30वीं सेंचुरी ठोकी और इंटरनेशनल क्रिकेट में 81वां शतक जड़ा। वहीं प्रोफेशनल क्रिकेट में उनके शतकों की संख्या 100 हो चुकी है। वे दूसरे ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने ये मुकाम प्रतिस्पर्धा क्रिकेट में हासिल किया है। सचिन तेंदुलकर एकमात्र बल्लेबाज हैं जिन्होंने प्रोफेशनल क्रिकेट में 100 से ज्यादा शतक जड़े हैं।

sports_master
Author: sports_master

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome Back!

Login to your account below

Create New Account!

Fill the forms below to register

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.