• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Tuesday, April 21, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

वाशिंगटन का सुंदर प्रदर्शन, सात विकेट झटके

sports_master by sports_master
October 24, 2024
in क्रिकेट
0
वाशिंगटन का सुंदर प्रदर्शन, सात विकेट झटके

पुणे: भारतीय क्रिकेट टीम ने पुणे में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले ही दिन न्यूजीलैंड पर पकड़ बना ली है। पहले दिन टी-ब्रेक से पहले ही टीम इंडिया ने वाशिंगटन सुंदर की घातक गेंदबाजी के दम पर कीवी टीम को 259 रनों पर ढेर किया।

पहली पारी में न्यूजीलैंड के लिए सबसे अधिक डेवॉन कॉन्वे ने 76 और रचिन रविंद्र ने 65 रनों की पारी खेली। उन्होंने बेंगलुरु में मैच विनिंग पारी खेली थी, जबकि भारत के लिए लंबे समय बाद मैदान पर उतरे वाशिंगटन सुंदर ने 7 विकेट झटके, जबकि 3 विकेट रविचंद्रन अश्विन के नाम रहे। इस तरह से भारतीय टीम के लिए सिर्फ दो गेंदबाजों ने मिलकर सभी 10 विकेट झटके। दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने पहली पारी में एक विकेट गंवाकर 16 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा बिना खाता खोले टिम साउदी की गेंद पर आउट हुए, जबकि यशस्वी जायसवाल 6 और शुभम गिल 10 रन बनाकर नाबाद रहे।

न्यूजीलैंड ने मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। स्पिन फ्रेंडली पिच पर भारत अगर टॉस जीतता तो वो भी यही फैसला करता। उसने प्लेइंग-11 में एक बदलाव मैट हेनरी के रूप में किया, जबकि भारतीय टीम में 3 बदलाव हुए। वाशिंगटन सुंदर, शुभमन गिल और आकाश दीप की वापसी हुई, जबकि केएल राहुल मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव को बाहर किया गया।

न्यूजीलैंड को शुरुआती 3 झटके अश्विन ने दिए, जबकि इसके बाद वाशिंगटन सुंदर ने मोर्चा संभाला और कीवी बल्लेबाजों का बोरिया बिस्तर बांध दिया। अश्विन और सुंदर के तूफान के बीच डेवॉन कॉन्वे ने सबसे अधिक 76 और रचिन रविंद्र ने 65 रन की पारी खेली। मिचेल सेंटनर ने 33 रन ठोके तो 5 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सके। जसप्रीत बुमराह, आकाश दीप और रविंद्र जडेजा के रूप में 3 गेंदबाज विकेट नहीं ले सके।

सुंदर ने 7 में से 5 बल्लेबाजों को किया बोल्ड
सुंदर ने इस पारी में 7 में से 5 बल्लेबाजों को क्लीन बोल्ड किया। वह टेस्ट की एक पारी में 5 बल्लेबाजों को बोल्ड करने वाले भारत के 5वें गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले जसुभाई पटेल, बापू नाडकर्णी, अनिल कुंबले, रविंद्र जडेजा यह कारनाम किया था। उन्होंने रचिन रविंद्र, टॉम ब्लंडेल, मिचेल सेंटनर, टिम साउदी और एजाज पटेल को बोल्ड किया।

 

 

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
IND vs NZ 2nd Test: स्पिनरों की चुनौती का सामना नहीं कर सका भारत, न्यूजीलैंड को 301 रन की बढत

IND vs NZ 2nd Test: स्पिनरों की चुनौती का सामना नहीं कर सका भारत, न्यूजीलैंड को 301 रन की बढत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us