• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Monday, March 2, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

वाशिंगटन सुंदर ऑल राउंडर के रूप में टीम इंडिया में शामिल

शुभमन गिल अभी भी गर्दन की जकड़न से ठीक नहीं हो पाए हैं वहीं केएल राहुल फॉर्म में नहीं हैं और ऋषभ पंत को घुटने में तकलीफ है। ऐसे में पुणे टेस्ट में पहले भारत अपनी बल्लेबाजी को लेकर चिंतित है। 0-1 से पिछड़ने के बाद इस बात को लेकर भी काफी दिलचस्पी है कि पुणे में भारत किस तरह की पिच का चुनाव करेगा।

sports_master by sports_master
October 22, 2024
in क्रिकेट
0
वाशिंगटन सुंदर ऑल राउंडर के रूप में टीम इंडिया में शामिल

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में हार झेलने के बाद टीम इंडिया में वॉशिंगटन सुंदर को बतौर ऑलराउंडर टीम इंडिया में शामिल किया गया है। वॉशिंगटन सुंदर ने दिल्ली के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 152 रन बनाए थे। 

वहीं इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक शुभमन गिल अभी भी गर्दन की जकड़न से ठीक नहीं हो पाए हैं वहीं केएल राहुल फॉर्म में नहीं हैं और ऋषभ पंत को घुटने में तकलीफ है। ऐसे में पुणे टेस्ट में पहले भारत अपनी बल्लेबाजी को लेकर चिंतित है। 0-1 से पिछड़ने के बाद इस बात को लेकर भी काफी दिलचस्पी है कि पुणे में भारत किस तरह की पिच का चुनाव करेगा। बेंगलुरु में कीवी तेज गेंदबाजों के सामने उनकी बल्लेबाजी फ्लॉप रही थी। हालांकि, ये बल्लेबाजो को दिक्कत परिस्थितियों की वजह से हुई खासकर जब पिच पूरे दिन कवर्स से ढकी रही।

अक्षर पटेल टीम में पहले से ही हैं, लेकिन फिर भी वॉशिंगटन सुंदर को शामिल करने का अनुरोध टीम प्रबंधन ने ही किया था। उनका मानना है कि पुणे में उनकी फिंगर स्पिन काम आ सकती है और वह बल्लेबाज के तौर पर भी भरोसेमंद विकल्प हो सकते हैं।

भारत के व्हाइट बॉल सेटअप के नियमित सदस्य होने के बावजूद वॉशिंगटन ने 2021 के बाद से कोई टेस्ट नहीं खेला है जब विराट कोहली कप्तान थे और रवि शास्त्री मुख्य कोच थे। गौतम गंभीर के मुख्य कोच बनने के बाद भारतीय टीम ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में गहराई को प्राथमिकता दी है। ऑस्ट्रेलिया दौरे को देखते हुए ऑलराउंडर विकल्प होने से भारत को टीम संतुलन की चिंता किए बिना एक मजबूत तेज गेंदबाजी आक्रमण के साथ उतरने का विकल्प मिलेगा।

वहीं ऐसा भी कहा जा रहा है कि पुणे में टर्निंग पिच का विकल्प भारत चुन सकता है। लेकिन वे ये विकल्प चुनते हैं या नहीं ये देखना अभी बाकी है। ऐसे में भारत के लिए घबराने और रैंक टर्नर का विकल्प चुने का कोई कारण नहीं है क्योंकि चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में उनका पहली पारी का कुल स्कोर 46 रन था। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के अंक हासिल करने के लिए भारत सफलता के अपने पुराने फॉर्मूले पर वापस आ सकता है।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
साक्षी मलिक की किताब में खुलासा, बजरंग और विनेश के कारण बृजभूषण के खिलाफ प्रदर्शन हुआ कमजोर

साक्षी मलिक की किताब में खुलासा, बजरंग और विनेश के कारण बृजभूषण के खिलाफ प्रदर्शन हुआ कमजोर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us