*सिंधु डेनमार्क ओपन में क्वार्टर फाइनल में हारी*
एन से युंग और
*अलाप मिश्रा सिडनी अंतरराष्ट्रीय चैलेंज के सेमीफाइनल तक खेले*
सिडनी। अंतरराष्ट्रीय चैलेंज बैडमिंटन स्पर्धा में नवें क्रम के अलाप मिश्रा पुरुष सिंगल्स के सेमीफाइनल में 11वें क्रम के ताईपेई के हुआंग पिंग ह्सिएन से 21-17,10-21,13-21 से 45 मिनट में पराजित हुए, विश्व नंबर 107 हुआंग ने आठवें क्रम के जापान के शोगो ओगावा को 21-14,20-22,21-14 से हराकर आज खिताब हासिल किया। क्वार्टर फाइनल में विश्व नंबर 105 मप्र उज्जैन के अलाप मिश्रा ने विश्व नंबर 242 इंडोनेशिया के हेंरिखो विबोव खो को 21-16,21-11 से हराया।
*तीनों भारतीय क्वार्टर फाइनल में हारी*
सिडनी में महिला सिंगल्स में भारत की तीनों खिलाड़ी क्वार्टर फाइनल में उलटफेर की शिकार हुई। छठवें क्रम की ताईपेई की हुआंग चिंग पिंग ने पहले क्रम की अनुपमा उपाध्याय को 21-14, 21-12 से, सातवें क्रम की ताईपेई की तुंग सिओयु तोंग ने दूसरे क्रम की तस्नीम मीर को 21-9 ,21-14 से एवं आठवें क्रम की सिंगापुर की युई यान जसलीन हूई ने तीसरे क्रम की तान्या हेमंत को 21-11,21-18 से हराया।,


