आईसीसी ने हॉल ऑफ फेम में तीन दिग्गज खिलाड़ियों को जगह दी। साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज एबी डिविलियर्स, इंग्लैंड के एलिस्टर कुक के अलावा भारत की दिग्गज खिलाड़ी नीतू डेविड को भी हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है। नीतू डेविड भारत की सबसे सफल गेंदबाजों में शामिल हैं जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया था।