• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

823 रन बनाने के बाद पारी की जीत के करीब इंग्लैंड, पाकिस्तान हार से सिर्फ तीन विकेट दूर

अपने घर पर पाकिस्तान की इतनी बुरी हालत हो जाएगी इसका किसी को अंदाजा नहीं था। बांग्लादेश से टेस्ट सीरीज गंवाने के बाद अब इंग्लैंड के खिलाफ भी पाकिस्तानों की हालत बदतर हो गई है। ब्रूक और रूट की रिकॉर्ड पारियों से इंग्लैंड जीत के करीब पहुंच चुका है।

sports_master by sports_master
October 10, 2024
in क्रिकेट
0
823 रन बनाने के बाद पारी की जीत के करीब इंग्लैंड, पाकिस्तान हार से सिर्फ तीन विकेट दूर

मुलतान: हैरी ब्रूक ने टेस्ट क्रिकेट का दूसरा सबसे तेज तिहरा शतक जड़ा जबकि जो रूट ने अपने करियर का सर्वोच्च स्कोर बनाया, जिससे इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ गुरुवार को यहां पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में अपनी पहली पारी सात विकेट पर 823 रन बनाकर समाप्त घोषित की। ब्रूक ने 322 गेंद पर 29 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 317 रन बनाए जबकि रूट ने 375 गेंद पर 262 रन की पारी खेली, जिसमें 17 चौके शामिल हैं। इन दोनों ने चौथे विकेट के लिए 454 रन जोड़े जो इंग्लैंड की तरफ से नया रिकॉर्ड है।

इंग्लैंड ने 823 रन बनाकर रचा इतिहास

पाकिस्तान ने पहली पारी में 556 रन बनाए थे, लेकिन दूसरी पारी में उसके बल्लेबाज लड़खड़ा गए। पाकिस्तान ने चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में छह विकेट पर 152 रन बनाए हैं और उसे पारी की हार से बचने के लिए 115 रन की जरूरत है। यह टेस्ट क्रिकेट में केवल चौथा अवसर है जबकि किसी टीम ने एक पारी में 800 से अधिक रन बनाए। वर्तमान सदी में ऐसा पहली बार हुआ। इससे पाकिस्तान की टीम दबाव में आ गई और दूसरी पारी में उसकी बल्लेबाजी बुरी तरह चरमरा गई।

पाकिस्तान के सात विकेट गिर गए
क्रिस वोक्स ने पारी की पहली ही गेंद पर अब्दुल्ला शफीक का ऑफ स्टंप उखाड़ दिया था। इसके बाद पाकिस्तान का कोई भी बल्लेबाज टिककर नहीं खेल पाया। तेज गेंदबाज गस एटकिंसन (2-28) और ब्रायडन कार्स (2-39) ने पाकिस्तान की बल्लेबाजी को ध्वस्त करने में अहम भूमिका निभाई। अगर शोएब बशीर ने अमीर जमाल का आसान कैच नहीं छोड़ा होता तो पाकिस्तान की स्थिति और बदतर होती। दिन का खेल समाप्त होने के समय जमाल 27 और सलमान अली आगा 41 रन बनाकर खेल रहे थे।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
रोहित शर्मा को लखनऊ सुपर जॉइंट्स देगा 50 करोड रुपए ?

क्या ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट नहीं खेलेंगे रोहित ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us