• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 टीम में मयंक यादव को मौका:वरुण चक्रवर्ती की वापसी, सैमसन और जितेश विकेटकीपर; सूर्या को कमान

sports_master by sports_master
September 28, 2024
in क्रिकेट
0
बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 टीम में मयंक यादव को मौका:वरुण चक्रवर्ती की वापसी, सैमसन और जितेश विकेटकीपर; सूर्या को कमान

 

मयंक यादव को पहली बार टीम इंडिया में शामिल किया गया। - Dainik Bhaskar
मयंक यादव को पहली बार टीम इंडिया में शामिल किया गया।

बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम में ज्यादातर सीनियर प्लेयर्स को आराम दिया गया है। वहीं IPL में 150 किमी की स्पीड से गेंदबाजी कर सभी का ध्यान खींचने वाले तेज गेंदबाज मयंक यादव को पहली बार मौका मिला।

टीम में वरुण चक्रवर्ती और अभिषेक शर्मा की वापसी हुई है। वहीं संजू सैमसन और जितेश शर्मा को विकेटकीपर के रूप में चुना गया। हार्दिक पंड्या भी स्क्वॉड का हिस्सा हैं। बांग्लादेश के खिलाफ 3 टी-20 की सीरीज 6 अक्टूबर से शुरू होगी।

बुमराह, शुभमन को आराम

टी-20 सीरीज की टीम से सीनियर प्लेयर्स को आराम दिया गया है। इनमें तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत और मोहम्मद सिराज शामिल हैं। सभी प्लेयर्स बांग्लादेश के खिलाफ 2 टेस्ट की सीरीज में भी टीम इंडिया का हिस्सा हैं।

मयंक यादव को पहला मौका

लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए IPL खेलने वाले मयंक यादव को पहली बार इंडियन टीम में मौका मिला है। उन्होंने लखनऊ से खेलते हुए 150 किमी से ज्यादा की स्पीड से गेंदबाजी कर सभी को चौंकाया था। वह 4 मैच में 7 विकेट लेने के बाद इंजर्ड हो गए थे। रिकवरी के बाद उन्हें अब इंडियन टीम में मौका मिल गया।

अभिषेक और चक्रवर्ती की वापसी

जिम्बाब्वे के खिलाफ इसी साल जुलाई में टी-20 डेब्यू करने वाले अभिषेक शर्मा की भी टीम में वापसी हुई। वह श्रीलंका के खिलाफ टी-20 टीम में शामिल नहीं थे। उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में सेंचुरी लगाई थी। वहीं स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को भी टीम में चुना गया। उन्होंने 2021 में टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान भारत के लिए आखिरी मैच खेला था।

सीरीज 6 अक्टूबर से

भारत और बांग्लादेश के बीच 2 टेस्ट की सीरीज का दूसरा मुकाबला फिलहाल कानपुर में खेला जा रहा है। मैच 1 अक्टूबर तक होगा। इसके बाद 6 अक्टूबर से दोनों टीमों के बीच टी-20 सीरीज होगी। ग्वालियर, दिल्ली और हैदराबाद में 3 मैच होंगे। 9 अक्टूबर को दूसरा और 12 अक्टूबर को तीसरा टी-20 होगा।

टीम इंडिया इस प्रकार है… सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रियान पराग, नितिश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरूण चक्रवर्ती, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और मयंक यादव।

 

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
अब फिट हैं नीरज चोपड़ा, खुद बताया अगले लक्ष्य के बारे में

अब फिट हैं नीरज चोपड़ा, खुद बताया अगले लक्ष्य के बारे में

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us