बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन 3 विकेट खोकर 107 रन बनाए हैं। शुक्रवार को मुकाबले के पहले दिन कानपुर में तेज बारिश के कारण खेल जल्दी खत्म कर दिया गया। सिर्फ 35 ओवर का ही खेल हो सका। आमतौर पर एक दिन में 90 ओवर फेंके जाते हैं।
खराब रोशनी के कारण दूसरे सेशन के दौरान खेल रोक दिया गया था। फिर कुछ देर बाद बारिश भी शुरू हो गई। इसके बाद स्टंप्स कर दिया गया। मोमिनुल हक 40 और मुश्फिकुर रहीम 6 रन बनाकर नॉटआउट लौटे।
दो मैचों की सीरीज में भारत 1-0 से आगे है। टीम इंडिया ने ग्रीन पार्क स्टेडियम में टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। बांग्लादेशी कप्तान नजमुल हुसैन शांतो 31 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें रविचंद्रन अश्विन ने LBW किया। उन्होंने शांतो और मोमिनुल की फिफ्टी पार्टनरशिप ब्रेक की। इससे पहले, आकाश दीप ने शादमान इस्लाम (24 रन) और जाकिर हसन (शून्य) को आउट किया।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11 भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप और जसप्रीत बुमराह।
बांग्लादेश : नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), शादमान इस्लाम, जाकिर हसन, मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिटन दास (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, हसन महमूद और खालिद अहमद


