• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Monday, April 20, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

अरुण जेटली के बेटे रोहन बन सकते हैं BCCI सेक्रेटरी

sports_master by sports_master
August 26, 2024
in क्रिकेट
0
अरुण जेटली के बेटे रोहन बन सकते हैं BCCI सेक्रेटरी

नईदिल्ली।DDCA के प्रेसिडेंट रोहन जेटली भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के नए सेक्रेटरी बन सकते हैं। भास्कर के सूत्रों के मुताबिक बोर्ड के मौजूदा सेक्रेटरी जय शाह के ICC चेयरमैन बनने पर रोहन ही उनकी जगह लेंगे।

रोहन जेटली का नाम बोर्ड के सेक्रेटरी बनने की रेस में सबसे आगे है। रोहन के नाम पर सभी सहमत हैं। प्रेसिडेंट रोजर बिन्नी सहित अन्य पदाधिकारी अपने-अपने पद पर बरकरार रहेंगे, क्योंकि उन सभी का कार्यकाल एक साल बाद पूरा हो रहा है।

BCCI के मौजूदा सेक्रेटरी जय शाह का इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) चेयरमैन बनना लगभग तय है। वे 26 अगस्त की शाम तक नामांकन भर सकते हैं। ऐसे में शाह को भारतीय क्रिकेट बोर्ड की पोस्ट छोड़नी होगी। ICC के मौजूदा चेयरमैन ग्रेग बार्कले का कार्यकाल 30 नवंबर को खत्म हो रहा है।

DDCA के प्रेसिडेंट रोहन जेटली भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के नए सेक्रेटरी बन सकते हैं। भास्कर के सूत्रों के मुताबिक बोर्ड के मौजूदा सेक्रेटरी जय शाह के ICC चेयरमैन बनने पर रोहन ही उनकी जगह लेंगे।

रोहन जेटली दावेदार क्यों, 3 वजह

1. BCCI में मजबूत पकड़
रोहन BJP के पूर्व दिग्गज नेता अरुण जेटली के बेटे हैं। अरुण का BCCI में अच्छा दखल रहा है। ऐसे में रोहन की भी पकड़ मजबूत है।

2. अनुभवी स्पोर्ट्स एडमिनिस्ट्रेटर
रोहन जेटली दो बार दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) के प्रेसिडेंट रह चुके हैं। ऐसे में जेटली अनुभवी स्पोर्ट्स एडमिनिस्ट्रेटर हैं। उनकी लीडरशिप में दिल्ली के अरुण जेटली मैदान ने 5 वर्ल्ड कप मैच होस्ट किए हैं।

3. दिल्ली प्रीमियर लीग का सफल आयोजन
रोहन जेटली की लीडरशिप में दिल्ली प्रीमियर लीग का आयोजन हुआ है। लीग में ऋषभ पंत, ईशांत शर्मा, नीतीश राणा, यश धुल, आयुष बडोनी और ललित यादव जैसे बड़े नाम हिस्सा ले रहे हैं।

शाह का ICC चेयरमैन बनना तय,16 में 15 मेंबर्स का सपोर्ट

बताया जा रहा है कि जय शाह के पास ICC में लगभग सभी मेंबर का सपोर्ट है। उनके पास ICC बोर्ड के 16 में से 15 मेंबर का सपोर्ट है। ICC के नियमों के अनुसार चेयरमैन के चुनाव में 16 डायरेक्टर वोट देते हैं। ऐसे में चेयरमैन बनने के लिए 9 वोट मिलना आवश्यक है। इससे पहले चेयरमैन बनने के लिए दो-तिहाई बहुमत होना आवश्यक था।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
Paris Paralympics: पैरा शूटर अवनी लेखरा ने रचा इतिहास, गोल्ड मेडल पर किया कब्जा; मोना को मिला ब्रॉन्ज

Paris Paralympics: पैरा शूटर अवनी लेखरा ने रचा इतिहास, गोल्ड मेडल पर किया कब्जा; मोना को मिला ब्रॉन्ज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us